February Festival List 2024: फरवरी माह के आते ही मौसम में बदलाव ही नहीं आता बल्कि कई ऐसे त्यौहार भी आते हैं, जो हमारे मन में उमंग भर देते हैं। यह माह कई तरह से हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। इस माह ही बजट आता है और वैलेंटाइंस डे भी हम इसी महीने मनाते हैं। इसके अलावा हिंदू पंचांग के हिसाब से भी इस महीने में बहुत सारे तीज-त्यौहार आते हैं , जिनकी तिथि और शुभ मुहूर्त हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी कहा गया है और इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है। इस दिन आप काल भैरव जी का व्रत रख सकते हैं। इस व्रत का रखने से आप भय मुक्त हो जाते हैं। जो लोग सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी इस दिन काल भैरव की पूजा कर सकते हैं।
शुभ मुहूर्त- 2 फरवरी को शाम 4 बजकर 2 मिनट पर पूजा शुरू कर सकते हैं और इसका शुभ मुहूर्त 3 फरवरी को शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
यह बहुत ही विशेष दिन होता है और इस दिन आपको अपनी दिनचर्या में तिल का प्रयोग करना होता है। आप स्नान करने से लेकर खाने तक में तिल का प्रयोग कर सकती है। इसे बहुत अधिक शुभ माना गया है। आप षटतिला एकादशी के दिन घर में हवन कर सकती हैं और उसमें भी तिल से आहुति दे सकती हैं। इतना ही नहीं, आप सूर्य को जब तर्पण दें उसमें भी काले तिल डाल लें। इस दिन तिल का दान करने से भी श्री हरि विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि आप वर्ष में पड़ने वाली सारी एकादशी पर व्रत रखती हैं, तो आपको षटतिला एकादशी का व्रत भी जरूर रखना चाहिए, इससे जीवन में आपको जो भी कष्ट हैं सभी दूर हो जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
शुभ मुहूर्त- 6 फरवरी सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होकर 7 फरवरी को शाम 5 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: इस साल किन तिथियों में हो सकती है शादी और कौन से मुहूर्त हैं शुभ? पंडित जी से जानें
माघ माह के कृष्ण पक्ष में आनेवाली अमावस्या को माघ अमावस्या कहा जाता है। हम इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं और इस दिन मौन रहने की परंपरा है। हम हमेशा जब व्रत रखते हैं, तो खाने पीने से जुड़ी चीजों को उस दिन के लिए त्याग देते हैं मगर मौनी अमावस्या के दिन व्रत होता है चुप रहने का। आप बस मन में अच्छे विचार लाएं और शुभ मंत्रों का जप करें। इस दिन आप किसी पवित्र नदी में स्नान भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप मौनी अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान-पुण्य भी करना चाहिए।
शुभ मुहूर्त- 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर अमावस्या आरम्भ होगी और 10 फरवरी को सुबह 4:31 में समाप्त होगी।
सूर्य हर माह जब अपना स्थान बदलता है, तब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए इसे कुंभ संक्रांति कहा गया है। इस दिन स्नान-ध्यान के साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है और आप किसी भी पवित्र नदी में इस दिन स्नान कर सकते हैं। इस दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल भी अर्पित करना चाहिए।
भारत में आज के दिन से एक नई ऋतु यानि बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। इस दिन को भारत में में प्रेम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को इतना शुभ माना गया है कि आप पूरे दिन कोई भी शुभ काम कर सकती हैं। इस दिन किसी भी मुहूर्त पर विवाह करना, गृह प्रवेश करना या फिर बच्चे का नामकरण आदि करना सभी अच्छा रहता है। एक धार्मिक कथा के अनुसार इस दिन देवी रति और भगवान कामदेव की पूजा करने से पति-पत्नी के मध्य प्रेम बना रहता है।
सरस्वती पूजन का शुभ मुहूर्त- 14 जनवरी को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक अच्छा मुहूर्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट
यह एकादशी कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण होती है। हम मनुष्यों से कभी न कभी कोई पाप जाने -अनजाने में हो ही जाती है। इन गलतियों के प्रायश्चित स्वरूप आपको जय एकादशी पर व्रत रखना चाहिए और भविष्य में उस गलती को कभी न दोहराने का प्रण लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है और व्रत रखता है, वह अगले जन्म में भूत-प्रेत या फिर पिशाच की योनी में नहीं जाता है।
शुभ मुहूर्त- 20 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट में प्रारंभ होकर 21 फरवरी को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है और यह हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण बताई गई है इस दिन भी आप किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से आपके जीवन में जिस चीज की कमी होती है वह पूरी हो जाती है।
शुभ मुहूर्त- माघ पूर्णिमा 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर आरंभ होगी और 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
image credit main-inside - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।