Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर क्यों बांधा जाता है शिवलिंग पर फुलेरा?

हिन्दू धर्म में तीज का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए तीज व्रत अखंड सौभाग्य लेकर आता है। पंचांग के अनुसार, साल में 3 तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो इस साल 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन शिवलिंग पर फुलेरा बांधा जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि शिवलिंग पर हरतालिका तीज के दिन फुलेरा बांधने का क्या महत्व है।
हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर क्यों बांधते हैं फुलेरा?

फुलेरा फूलों से बना एक जाल जैसा होता है जो शिवलिंग पर हरतालिका तीज के दिन बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज पर बिना शिवलिंग पर फुलेरा बांधे शिव जी की पूजा अधूरी रहती है और व्रत भी पूर्ण नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: क्या कुंवारी लड़कियां भी कर सकती हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानें इससे जुड़े नियम
असल में फुलेरा सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब हरतालिका तीज के दिन फुलेरा बांधते हैं तो यह वैवाहिक जीवन की खुशहाली और उसकी संपन्नता को दर्शाता है। इसी कारण से फुलेरा बांधना शुभ माना जाता है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि हतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर फुलेरा बांधने से वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है और भगवान शिव की कृपा से दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं नष्ट हो जाती हैं। पारिवारिक सुख मिलता है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: कैसे पड़ा हरतालिका तीज का नाम, जानें महत्व
जिस प्रकार शिव जी को फूलों से बनाए जाल के नीचे बैठाया जाता है ठीक वैसे ही शिव भी व्रती सुहागिन महिला के ऊपर खुशियों से बने जाल की छत्रछाया बनाये रखते हैं। हरतालिका तीज के दिन बिना फुलेरा बांधे शिवलिंग पूजन खंडित हो जाता है।
आप भी इस लख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर क्यों बांधा जाता है फुलेरा और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।