Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:07 AM IST

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर जलाएं इस तेल का दीया, पति की होगी रक्षा

इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। 
Updated:- 2024-09-02, 10:44 IST
hartalika teej  lighting flour diya benefits

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि हरतालिका तीज के दिन कौन से तेल का दीया पूजा के दौरान जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

हरतालिका तीज 2024 पर कौन से तेल का दीया जलाएं?

lighting flour diya with mustard oil on hartalika teej

हरतालिका तीज के दिन आटे के दीये में सरसों का तेल डालकर लौ प्रज्वलित करनी चाहिए। सरसों के तेल का संबंध शनिदेव से होता है वहीं, आटे के दीये का संबंध यमराज से बताया गया है।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन सुहागिनें जरूर खरीदें ये चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

ऐसे में आटे के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीया जलाने से न सिर्फ शनिदेव की असीम कृपा बनी रहती है बल्कि यमराज की छाया भी सुहागिन महिला के सुहाग पर नहीं पड़ पाती है। 

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि सुहागिन महिला द्वारा भगवान शिव के समक्ष हरतालिका तीज पर आटे का दीपक जलाने से ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। ग्रह शुभ बने रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024 Upay: हरतालिका तीज पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय, वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं खुशियां

हरतालिका टीक के दिन भगवान शिव के अलावा और भी ऐसे स्थान हैं जहां पर सरसों के तेल से आटे का दीपक जलाना चाहिए। यह स्थान हैं: घर का मुख्य द्वार, बरगद का पेड़ और तुलसी का पौधा। 

lighting flour diya with mustard oil on hartalika teej

ऐसी मान्यता है कि इन स्थानों पर सरसों के तेल वाला आटे का दीया जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा, दांपत्य जीवन का क्लेश और पति पर आया संकट दूर हो जाता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज के दिन कौन से तेल का दीया जलाने से पति पर आया हर संकट टल जाता है और दांपत्य जीवन का क्लेश भी दूर होने लगता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।