Gopashtami 2023: गोपाष्टमी पर क्यों की जाती है गाय के साथ बछड़े की पूजा? जानें महत्व

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। गोपाष्टमी के दिन श्री कृष्ण के ग्वाल रूप की पूजा का विधान है। इस साल गोपाष्टमी 20 नवंबर, दिन सोमवार को मनाई जाएगी।  

reason behind worshipping cow and calf

Significance Of Worshipping Cow and Calf: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। गोपाष्टमी के दिन श्री कृष्ण के ग्वाल रूप की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन गाय, उसके बछड़े और गैय्या चराने वाले ग्वालों की पूजा भी होती है।

इस साल गोपाष्टमी 20 नवंबर, दिन सोमवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा करने का बहुत महत्व होता है। गौ सेवा करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस दिन पर गाय और बछड़े की पूजा का महत्व।

गोपाष्टमी पर क्यों होती है गाय और बछड़े की पूजा? (Why We Should Worship Calf And Cow On Gopashtami)

Cow Puja

गोपाष्टमी पर गाय की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि गाय में समस्त देवी-देवताओं (हिन्दू धर्म में कितने देवी-देवता हैं) का वास होता है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेह मिलता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा एवं गौ सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:Gopashtami 2023: गोपाष्टमी के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास स्थापित होता है। गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा करने से श्री कृष्ण भी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ पूजन एवं सेवा से श्री कृष्ण का साथ प्राप्त होता है।

Gopashtami cow puja importance

श्री कृष्ण की कृपा से घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है और घर में मौजूद हर प्रकार का संकट दूर हो जाता है। वहीं, इस दिन बछड़े के बिना गाय (गाय को क्यों खिलाई जाती है पहली रोटी) की पूजा करना निषेध माना गया है। गोपाष्टमी के दिन गाय के साथ बछड़े की पूजा का भी महत्व है।

यह भी पढ़ें:Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन बछड़े की पूजा करने से संतान सुख प्राप्त होता है और संतान पर आया हर संकट टल जाता है। इस दिन गाय को बछड़े सहित पूजने से मां और संतान की हर बुरी नजर से रक्षा होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों गोपाष्टमी पर गाय के साथ-साथ बछड़े की भी होती है पूजा और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP