Gopashtami Puja vidhi significance

Gopashtami 2023: गोपाष्टमी के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 11:26 IST

(Gopashtami 2023) हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाष्टमी पर ही गाय को चराना शुरू किया था। इसलिए इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व है। बता दें, इस साल गोपाष्टमी दिनांक 20 नवंबर को है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति कि इस दिन गाय की सेवा करता है, उसपर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है।

अब ऐसे में गोपाष्टी के दिन कुछ खास उपाय के बारे में बताया गया है। जिससे भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि गोपाष्टी के दिन कौन से काम करना बेहद शुभ माना जाता है। 

गोपाष्टमी के दिन गाय को खिलाएं चारा

cow yoni in astrology

गोपाष्टी गौ माता को समर्पित है। इसलिए इस दिन गाय या गाय के बछड़े को हरा चारा अवश्य खिलाना चाहिए। इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि गाय को हरा चारा खिलाने से दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। 

गोपाष्टमी के दिन करें परिक्रमा

गोपाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) का ध्यान कर गाय की परिक्रमा करनी चाहिए। इससे भाग्योदय होता है और व्यक्ति को जीवन में कभी किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है। 

गाय के चरणों की धूल को माथे पर लगाएं

गोपाष्टमी का दिन बेहद शुभ माना गया है। इस दिन गाय के शुभ चरणों की धूल को अपने माथे पर लगाना चाहिए और इस दिन सूर्यास्त के समय गाय की पूजा भी करनी है। साथ ही दण्डवत प्रणाम भी करें। इससे जीवन में हमेशा सफलता की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

ग्वालों को लगाएं तिलक

गोपाष्टमी के दिन ग्वालों को तिलक लगाएं और उन्हें दान-दक्षिणा जरूर दें। ऐसा करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है और उसकी जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। 

घर में रखें गाय की प्रतिमा 

Lucky Cow Statue

गोपाष्टमी के दिन गाय की प्रतिमा जरूर लेकर आएं। ऐसा कहा जाता है कि गाय की प्रतिमा को घर में लगाने से व्यक्ति को कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और सभी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - माथे पर तिलक के साथ लगाएं किचन की एक सामग्री, धन से भर जाएगी तिजोरी

गोपाष्टमी के दिन दूध का दान करें

गोपाष्टमी के दिन दूध का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि अगर आपकी कंडली में शुक्र (शुक्रदोष उपाय) और चंद्रदोष है, तो दूध का दान कर सकते हैं और इससे शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;