Girls should wear these type of earrings as per zodiac By Expert

लड़कियां अपनी राशि के अनुसार जरूर पहनें इस धातु के इयररिंग्स, मिलेगा शुभ फल

इयररिंग्स खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं यह जिस भी धातु के होते हैं, उसका पहनने वाले व्यक्ति पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-16, 15:47 IST

(Girls should wear these type of earrings as per zodiac) इयररिंग्स खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। जो भी इसे पहनता है, उसके जीवन पर इसका अच्छा और बुरा असर भी पड़ता है। वहीं अपनी राशि के अनुसार शुभ धातु के इयररिंग्स धारण करने से शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। क्योंकि किसी भी धातु का संबंध ग्रह से होता है। अब ऐसे में सभी राशियों को अपनी राशि के अनुसार किसी धातु का इयररिंग्स पहनना चाहिए।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि वालों के लिए इयररिंग्स

Screenshot   x

मेष राशि के जातकों को सोने या तांबे से बनी हुई इयररिंग्स पहननी चाहिए। इसे मंगलवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस राशि स्वामी मंगल (मंगलदोष उपाय) हैं। इससे मंगलदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

वृषभ राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

जिस भी जातक की राशि वृषभ है। उसे चांदी से बनी इयररिंग्स लकी साबित हो सकती है। इसे आप शुक्रवार के दिन धारण कर सकते हैं। इससे शुक्रदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

मिथुन राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

मिथुन राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पन्ना और कांसा के इयररिंग्स पहनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इससे बुधदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

कर्क राशि वालों के लिए इयररिंग्स

कर्क राशि के जातकों को चांदी और मोती से बनी हुई इयररिंग्स धारण करना चाहिए। इसे आप सोमवार के दिन पहन सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह राशि वालों के लिए इयररिंग्स

यह विडियो भी देखें

सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्य हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पीतल और सोने का इयररिंग्स पहनना चाहिए। यह बेहगद लकी साबित हो सकती है। 

कन्या राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

कन्या राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए इस राशि के जातकों को पन्ने का इयररिंग पहनना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - नव ग्रहों को मजबूत करने के लिए आजमाएं ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय

तुला राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

TribalJaliSilverJhumka x

तुला राशि के जातकों चांदी का इयररिंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को सोना और तांबे से बनी इयररिंग पहनना चाहिए। इससे धन वृद्धि हो सकती है। 

धनु राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

धनु राशि के जातकों को सोना और पीतल के धातु का इयररिंग पहनना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इससे आपको कभी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

मकर राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

मकर राशि के जातकों को नीलम का इयररिंग पहनना चाहिए। इसे खासकर शनिवार के दिन पहनें। इससे आपको कभी किसी प्रकार के दोष का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इसे जरूर पढ़ें - हाथ में चांदी का कड़ा पहनने के अनगिनत फायदों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

कुंभ राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

कुंभ राशि के जातकों को नीलम का इयररिंग पहनना चाहिए। इसके अलावा आप हीरे का इयररिंग पहन सकते हैं।  इससे शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। 

मीन राशि वालों के लिए इयररिंग्स 

मीन राशि के जातकों के स्वामी देव गुरु (गुरु मंत्र) बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को सोना और पीतल का इयररिंग पहनना शुभ होता है। आप इसे गुरुवार के दिन धारण कर सकते हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;