Ganpati Visarjan Mantra: इन विसर्जन मंत्रों से करें श्री गणेश की विदाई, बप्पा होंगे प्रसन्न और बरसेगी कृपा

शास्त्रों में गणपति विसर्जन से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। इनमें पूजा विधि और मंत्रों का भी उल्लेख है। इस आर्टिकल में गणपति विसर्जन मंत्रों के बारे में बताया गया है। 

Ganesh Visarjan Mantra benefit

Ganpati Visarjan Mantra: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना होने के बाद 10 दिनों तक उत्सव होता है और आखिरी दिन यानी चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा को विदाई देने का समय आ जाता है। शास्त्रों में स्थापित गणपति बप्पा को उठाने से लेकर उन्हें पवित्र नदी तालाबों में प्रवाहित करने तक, विसर्जन के कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है- विसर्जन के समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना। ऐसा माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

गणपति विसर्जन के दिन सबसे पहले गणेश जी की विधि पूर्वक पूजा करें। बप्पा को लाल चन्दन, लाल फूल, दूर्वा, पान, सुपारी, मोदक, धूप-दीप आदि अर्पित करें। पूरे परिवार के साथ गणेश भगवान की आरती करें। आखिर में उन्हें विसर्जन के लिए स्थान से उठा सकते हैं। विसर्जन करते समय कुछ मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें। आइए इन मंत्रों के बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गणपति वसर्जन मंत्र (Ganpati Visarjan Mantra)

ganesh visarjan date

  • ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
  • महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
  • ॐ गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ, स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥
  • ऊँ मोदाय नम:
  • ऊँ प्रमोदाय नम:
  • ऊँ सुमुखाय नम:
  • ऊँ दुर्मुखाय नम:
  • ऊँ अविध्यनाय नम:
  • ऊँ विघ्नकरत्ते नम:

गणपति बप्पा को विदा करते हुए इन मंत्रों का जाप करने से श्रद्धालुओं को गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे साधक के जीवन में सुख-समद्धि बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें-

विसर्जन के समय इन बातों का रकें ध्यान

Ganesh Visarjan Mantra for prosperity

  • विसर्जन के समय शांत वातावरण में बैठकर मंत्रों का जाप करें।
  • मन को एकाग्र करके मंत्रों का उच्चारण करें।
  • विसर्जन के समय गणेश जी को धन्यवाद देने के साथ उन्हें अगले वर्ष फिर से आने को कहें।

विसर्जन के बाद करें ये काम

विसर्जन के बाद घर आकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
घर को गंगाजल से शुद्ध करें।
घर में दीपक जलाएं और गणेश जी की मूर्ति के स्थान को साफ करें।

इसे भी पढ़ें-Ganpati Visarjan Niyam 2024: गणपति विसर्जन के नियम क्या हैं?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP