
गणपति विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है तो गणपति विसर्जन भी इसी दिन होगा। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गणपति विसर्जन के दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ-साथ घर की कुछ चीजों को भी विसर्जित कर देना चाहिए। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो वस्तुएं।

भगवान के जो भी पुराने वस्त्र या आभूषण आपके घर में रखें, उन्हें आप गणपति विसर्जन के दिन गणेश जी के साथ-साथ विसर्जित कर सकते हैं। इससे न तो भगवान का अपमान होता है और न ही किसी प्रकार का कोई दोष लगता है।
यह ही पढ़ें: Ganpati Visarjan Niyam 2024: गणपति विसर्जन के नियम क्या हैं?
अगर आपके घर में भगवान की खंडित प्रतिमाएं रखी हैं तो आप उन प्रतिमाओं को गणेश जी के साथ विसर्जन के दिन विसर्जित कर सकते हैं। इससे खंडित प्रतिमाओं के घर में होने से जो वास्तु दोष उत्पन्न हुआ होगा वह नष्ट हो जाएगा।
गणपति विसर्जन के दिन गणेश जी के साथ पांच प्रकार के अनाज हमेशा विसर्जित करने चाहिए। पांच तरह के अनाज को विसर्जित करना इस बात को दर्शाता है कि गणेश जी घर से जा रहे हैं लेकिन घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहेगी।
यह ही पढ़ें: Ganesh Visarjan Shubh Muhurat 2024: कब है गणेश विसर्जन? जानें मुहूर्त और महत्व

गणपति विसर्जन के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा होती है। ऐसे में गणेश जी को इस दिन जो भी सामग्री, फल, फूल, मिठाई, भोग आदि चीजें चढ़ाई जाती हैं वो सब भी गणेश जी के साथ ही विसर्जित की जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गणपति विसर्जन के दिन कौन सी घर की चीजें गणेश जी के साथ विसर्जित कर देनी चाहिए आयर क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।