Margashirsha Purnima Puja Samagri

Margashirsha Purnima Puja Vidhi & Samagri 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और सामग्री की लिस्‍ट, यहां जानें

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की पूजा विधि, व्रत नियम और पूरी पूजा सामग्री लिस्ट यहां जानें। इस दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, चंद्र अर्घ्य और दान का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा की संपूर्ण पूजन विधि, तिथि, महत्व और शुभ फल पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2025-12-03, 19:25 IST

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बहुत ही पवित्र दिन माना गया है। ऐसी मान्‍यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण शक्ति में होता है। धार्मिक शास्‍त्रों में इस दिन को व्रत, पूजन और दान फल करने को शुभ बताया गया है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के साथ-साथ भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा भी करनी चाहिए। हमने मध्‍य प्रदेशन, उज्‍जैन निवासी पंडिता एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से जाना कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कैसे पूजा करनी चाहिए और इस दिन पूजा करने की विधि क्‍या है।

पंडित मनीष कहते हैं, " इस बार 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है। सबसे अच्‍छी बात है यह है कि इस बार यह पूर्णिमा रवि योग पर मनाई जाएगी। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। "

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की पूजा विधि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा अत्यंत सरल है। चलिए हम आपको इसकी आसान विधि बताते हैं-

  • सूर्योदय से पहले ही आपको उठकर स्‍नान करना हैृ। इसलिए आप घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें या किसी पवित्र नदी या तालाब पर जाकर स्‍नान करें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के नाम से संकल्प लें और व्रत रखें।
  • आज यदि आप पीले रंगे के कपड़े पहनती हैं और पीले रंग के आसान पर बैठ कर पूजा करती हैं, तो भगवान विष्‍णु बहुत प्रसन्‍न हो जाते हैं।
  • पूजा करने से पहले उस स्‍थल को साफ करें और वहां पर भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की तस्‍वीर रखें।
  • सबसे पहले भगवान विष्‍णु और लक्ष्‍मी जी पर जल का छिड़काव करें और फिर उन्‍हें रोली, चावल, पीले फूल, तुलसी की पत्तियां और पीला वस्त्र अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • इसके बाद घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर भगवान को अर्पित करें।
  • इस दिन दूध से बनी खीर, काले तिल के लड्डू, गुड़ या चावल का भोग चढ़ाना बहुत शुभ रहता है। भोग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों में प्रसाद बांटें।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी पूजा जरूर करें। आज के दिन तुलसी को जल अर्पित करें, तुलसी की परिक्रमा करें और दीप जलाएं।
  • जब आपकी पूजा संपन्‍न हो जाए, उसके बाद चीजों का दान अवश्‍य करें। आप आज के दिन तिल, चावल, गुड़, कंबल, कपड़े या भोजन का दान कर सकती हैं। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को धन या फिर जरूरत का सामान जरूर दें।
  • व्रत में दिनभर सात्विक आचरण रखते हुए अच्‍छी बातें सोचें और बोलें। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

इसे जरूर पढ़ें- Margashirsha Purnima Date 2025: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

 

Margashirsha Purnima Puja Vidhi

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की पूजा सामग्री लिस्‍ट

मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। इस दिन की गई पूजा-अर्चना से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। परंपरानुसार इस दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी माता और तुलसी का पूजन किया जाता है। पूजा शुरू करने से पहले सभी आवश्यक सामग्री को एक जगह इकट्ठा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के लिए मुख्य रूप से दीपक, घी या तेल, अगरबत्ती, कपूर, चावल, रोली, चंदन, फूल, तुलसी दल, पंचामृत, शहद, दही, गंगाजल, मिठाई, धूप, नारियल, लाल या पीला वस्त्र, अक्षत, कलश, सुपारी, पान, लौंग, इलायची आदि सामग्री रखी जाती है। पूजा के समय थाली, कलश, जल का पात्र, दीपक और एक साफ आसन भी तैयार रखें।

इस दिन व्रत करने वाले लोग सुबह स्नान कर गंगाजल मिश्रित जल से पूजा स्थल को शुद्ध करते हैं और भगवान विष्णु को पुष्प, तुलसी और नैवेद्य अर्पित करते हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। सही पूजा सामग्री और विधि के साथ किया गया मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें- Margashirsha Purnima 2025: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा का प्रभाव? पंडित जी से जानें

Margashirsha Purnima 2025

अगर आपको यह जानकारी अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;