Ganesh Visarjan Shubh Muhurat 2024: कब है गणेश विसर्जन? जानें मुहूर्त और महत्व

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी के तीसरे, पांचवें, सातवें या ग्यारहवें दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। इस दिन गणपति बप्पा की विधिवत पूजा कर विसर्जन करने का विधान है। जितनी धूम-धाम से गणपति बप्पा को घर लाया जाता है, उतनी ही धूम-धाम से उन्हें विदाई दी जाती है और अगले साल फिर से आने की प्रार्थना की जाती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब होगा गणपति विसर्जन, क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व।
गणेश विसर्जन 2024 कब है? (Ganesh Visarjan 2024 Kab Hai?)
गणेश विसर्जन मुख्य रूप से अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर, दिन मंगलवार की पड़ रही है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के ग्यारवें दिन यानी कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन विधिवत रूप से भक्तों द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Margaj Ganesh Idol: घर में रखें गणेश जी की ये मूर्ति, धन लाभ के साथ बढ़ेगी समृद्धि
गणेश विसर्जन 2024 शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan 2024 Shubh Muhurat)
गणेश विसर्जन, पांचवें दिन (11 सितंबर) का शुभ मुहूर्त: गणेश विसर्जन के लिए चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक है। इसके बाद, सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक का भी मुहूर्त है विसर्जन के लिए।
गणेश विसर्जन, सातवें दिन (13 सितंबर) का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक। इसके बाद, इसी दिन गणेश विसर्जन का दूसरा मुहूर्त पड़ रहा है दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक।
गणेश विसर्जन, ग्यारवें दिन (17 सितंबर) का शुभ मुहूर्त: सुबह 9 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक। दूसरा शुभ मुहूर्त, दोपहर 3 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट है। तीसरा मुहूर्त, रात 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट है।
गणेश विसर्जन 2024 महत्व (Ganesh Visarjan 2024 Mahatva)
गणेश विसर्जन को लेकर ऐसा माना जाता है कि जब बप्पा जाते हैं तो अपने साथ अपने भक्त की सारी परेशानियां, उसके दुख-दर्द, उसके संकट, उसकी सारी बाधाएं आदि चीजें ले जाते हैं और छोड़कर जाते हैं सुख-समृद्धि, संपन्नता, सौभाग्य और सकारात्मकता।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जन सकते हैं कि आखिर कब होगा गणपति विसर्जन और क्या है शुभ मुहूर्त और इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।