हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार का पड़ रहा है। इस दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। साथ ही, गंगा स्नान का भी विशेष स्थान मौजूद है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के निमित्त दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। हालांकि मां गंगा के निमित्त जलाया जाने वाला दीपक अलग होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन सा दीपक गागा दशहरा के दिन जलाना चाहिए और किसा दिशा में।
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के निमित्त गंगा घाट पर या घर पर अलसी के तेल में कपूर डालकर दीपक जलाना चाहिए। अलसी को धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अलसी के तेल ला दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024 Snan Niyam: गंगा दशहरा पर स्नान करते समय करें इन नियमों का पालन, मिलेगा शुभ फल
वहीं, गंगा दशहरा के दिन अलसी के तेल का दीया जलाने का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि इस दिन वास्तु की दशों दिशाएं खुली होती हैं और उन दिशाओं से शुभता प्राप्त होती है।
ऐसे में अलसी के तेल का दीया जलाने से घर की बरकत होती है और धन में वृद्धि के मार्ग खुलते हैं। कपूर के साथ जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को लगाएं इन चीजों का भोग, सौभाग्य में होगी वृद्धि
गंगा दशहरा के दिन कपूर मिलाकर अलसी के तेल का दीया जलाने से घर में मौजूद कैसी भी बुरी शक्ति या फिर घर के किसी सदस्यों को लगी बुरी नजर दूर हो जाती है। इसके अलावा, ग्रह भी शांत होते हैं। ग्रह दोष दूर होता है। ग्रहों से शुभता मिलती है। ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं। गंगा दशहरा के दिन अलसी का दीया पूर्व दिशा में जलाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन कौन सा दीया घर में जलाना चाहिए और क्या हैं उससे किलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।