work to do on ganga dussehra

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम, पापों से मिलेगा छुटकारा

इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ ही, गंगा में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 17:00 IST

Ganga Dussehra Par Kare Ye Ek Kaam: सनातन परंपरा में गंगा दशहरा का बड़ा महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ ही, गंगा में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। हालांकि इसके अलावा, एक ओर काम है जिसे इस दिन करने से व्यक्ति को उसके बुरे कर्मों का फल नहीं मिलता है और उसके बुरे कर्म भी नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

गंगा दशहरा के दिन पापों से मुक्ति के लिए करें ये काम 

ganga dussehra  kab hai

गंगा दशहरा के दिन पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा मां का स्मरण करते हुए घर में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और गंगा मैय्या के मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: June Vrat & Tyohar List 2024: जून में पड़ने वाले तीज-त्‍योहारों के बारे में विस्‍तार से जानें

जहां एक ओर गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करने से शारीरिक दिशों का नाश होता है तो वहीं, मंत्र जाप करते हुए स्नान करने से आतंरिक दोषों एवं पापों का नाश होता है। 

गंगा दशहरा के दिन गंगाजल से स्नान करने से व्यक्ति का ग्रह दोष भी दूर होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कुंडली में ग्रह अशांत हैं तो इस काम को अवश्य करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Weak Planet: इन ग्रहों के कमजोर होने से प्रेमी और प्रेमिका के मध्य होता है ब्रेकअप

गंगा दशहरा के दिन घर में गंगाजल से स्नान करने से एक प्रभाव यह भी पड़ता है कि सूर्य की स्थिति बेहतर होती है और कुडंली में सूर्य की शुभता के कारण अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

यह विडियो भी देखें

when is ganga dussehra

गंगा दशहरा के दिन घर में गंगाजल से स्नान करने से व्यक्ति को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है और व्यक्ति को कैसी भी नकारात्मक ऊर्जा परेशान नहीं कर पाती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन कौन सा काम करना चाहिए जिसे करने के बाद पापों से छुटकारा मिल जाता है और पुण्यों की प्राप्ति होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;