Ganesh Chaturthi Chandra Dosh Upay 2024: गणेश चतुर्थी पर गलती से दिख जाए चांद, तो जरूर करें ये उपाय

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का बेहद खास पर्व माना जाता है। जो भगवान गणेश को समर्पित है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी पूजा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी को सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करने वाले देवता माना जाता है। इसलिए, कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। गणेश जी को बुद्धि और विद्या के देवता भी माना जाता है। इसलिए, छात्र गणेश जी की पूजा करके अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करते हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान, लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। 10 दिनों के बाद, गणेश जी की विसर्जन किया जाता है। बता दें, गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में अगर आपने चंद्रमा देख लिया, तो इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
स्यमंतक मणि की कथा सुनने से दूर होंगे दोष
अगर आपने गलती से गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन कर लिया है, तो इस दिन आप स्यमंतक मणि की कथा सुनने और इसका पाठ करने से आपको चंद्रमा के अशुभ फलों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को मोदक का भोग लगाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा भगवान गणेश की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi Kab Hai 2024: गणेश चतुर्थी कब है, जानें शुभ तिथि, योग, मुहूर्त और पूजा का महत्व
चंद्रदोष से बचने के लिए करें इस मंत्र का जाप

चंद्रदोष से बचने के लिए इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करने से स् "सिंहः प्रसेनमवधीतसिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मरोदिस्तव ह्येषा स्यामंतकः॥'
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।