Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय

हिन्दू धर्म में ग्रहण का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल चार बार ग्रहण पड़ता है। इनमें से दो चंद्र और दो सूर्य ग्रहण होते हैं।  

chandra grahan  date

Chandra and Surya Grahan 2024: हिन्दू धर्म में ग्रहण का बहुत महत्व है। हालांकि ग्रहण को बहुत अशुभ माना जाता है लेकिन ग्रहण से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखने के लिए शास्त्रों में बताया गया है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल चार बार ग्रहण पड़ता है। इनमें से दो चंद्र और दो सूर्य ग्रहण होते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से आइये जानते हैं कि साल 2024 में कब-कब पड़ने वाला है चंद्र और सूर्य ग्रहण।

साल 2024 में कब-कब लगेगा चंद्र और सूर्य ग्रहण?

surya grahan

साल 2024 में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, दिन सोमवार को लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को लगेगा। इसके अलावा, पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, दिन बुधवार को लगने जा रहा है। विशेष बात यह है कि दोनों ग्रहण के दिन समान ही हैं। यानी कि पहला चंद्र और सूर्य ग्रहण सोमवार को हैं। वहीं, दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण बुधवार को हैं।

साल 2024 में पहले और दूसरे चंद्र ग्रहण का समय

ज्योतिष के अनुसार, पहला चंद्र(चंद्रमा को कुंडली में मजबूत करने के उपाय) ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक है। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 36 मिनट है।

ज्योतिष के अनुसार, दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लेकर 10 बजकर 17 मिनट तक है। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 4 मिनट है।

विशेष बात यह है कि दोनों ही चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होंगे। एस एमें इनका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

यह भी पढ़ें:Weak Moon: कमजोर चंद्रमा में न करें इन चीजों का दान नहीं तो होगा भारी नुकसान

साल 2024 में पहले और दूसरे सूर्य ग्रहण का समय

surya grahan  date

ज्योतिष के अनुसार, पहला सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) ग्रहण 8 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक है। ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे है।

ज्योतिष के अनुसार, दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक है। ग्रहण की अवधि लगभग 6 घंटे है।

हालांकि साल 2024 के दोनों में से कोई भी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में इनका सूतक काल महत्व नहीं रखता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर साल 2024 में कब पड़ने जा रहा है सूर्य ग्रह ग्रहण और चंद्र ग्रहण। साथ ही, जानें सूतक काल का समय। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP