हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। पंचांग के हिसाब से यह व्रत हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखी जाती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। यह पूजा सूर्यास्त के बाद किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो जातक भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा भी की जाती है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उनकी पूजा में कौन सा फूल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शिव पुराण के अनुसार, मदार का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह माना जाता है कि इसे अर्पित करने से भगवान शिव तुरंत प्रसन्न होते हैं। मदार के फूल को शुभ और पवित्र माना जाता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बेहद शुभ होता है। इसलिए अगर किसी को नजरदोष लगी हो या फिर बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को मदार के फूल चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि धतूरे का पौधा भगवान शिव के विष पीने के बाद उनके शरीर से उत्पन्न हुआ था। इसलिए, धतूरे के फूल और फल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं ताकि विष के प्रभाव को शांत किया जा सके। इसलिए अगर कष्टों का सामना करना पड़ रहा है तो भगवान शिव को धतूरे के फूल चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें - May First Pradosh Vrat 2025 Date: कब है मई महीने का पहला प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
यह विडियो भी देखें
कनेर का फूल भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन इसे अर्पित करना अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। ऐसा कहा जाता है कि कनेर का फूल चढ़ाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कनेर का फूल भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले पांच प्रमुख फूलों में से एक है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। इसलिए अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप कनेर का फूल भगवान शिव को चढ़ाते हुए अपनी मनोकामना कहें। इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - May First Pradosh Vrat 2025 Puja Niyam: मई के पहले प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को क्या चढ़ाएं?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।