February Vinayak Chaturthi Puja Vidhi 2025: फरवरी माह के विनायक चतुर्थी के दिन इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, जानें सामग्री और नियम

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेष की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन बप्पा की पूजा किस विधि के करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
february vinayak chaturthi 2025 puja samagri vidhi niyam and significance

हिंदू धर्म में फरवरी महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर बप्पा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन व्रत रखने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर बप्पा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करें तो व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, फरवरी में गणेश चतुर्थी 01 फरवरी को है। अब ऐसे में इस दिन बप्पा की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गणेश चतुर्थी के दिन पूजा के लिए सामग्री

ganesh-chaturthi-2024-samagri

  • गणेश जी की मूर्ति
  • लाल रंग का वस्त्र
  • जनेऊ
  • दूर्वा
  • धूप
  • दीप
  • पंचामृत
  • मोदक
  • फल
  • फूल
  • अक्षत
  • रोली
  • मौली
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • सुपारी
  • पान
  • लौंग
  • इलायची
  • गंगाजल
  • कलश
  • नारियल
  • लाल चन्दन
  • कपूर

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा किस विधि से करें?

  • सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करें और उन्हें प्रणाम करें।
  • फिर कलश की पूजा करें और उसमें वरुण देव का आह्वान करें।
  • गणेश जी को स्नान कराएं और उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।
  • उन्हें गंध, अक्षत, और फूल अर्पित करें।
  • धूप-दीप जलाएं और उन्हें नैवेद्य अर्पित करें।
  • गणेश जी की आरती करें और उन्हें मंत्र सुनाएं।
  • आखिर में गणेश जी से अपनी मनोकामनाएं कहें और उन्हें प्रणाम करें।
  • गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ होता है।
  • आप अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार गणेश जी की पूजा कर सकते हैं।
  • इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • गणेश चतुर्थी के दिन दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें - February Vinayak Chaturthi 2025: फरवरी महीने में कब है विनायक चतुर्थी, जानें भगवान गणेश की पूजा का मुहूर्त और महत्व

भगवान गणेश की पूजा का महत्व क्या है?

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि वे सभी बाधाओं को दूर करते हैं। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उनकी पूजा करने से कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। भगवान गणेश को बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। उनकी पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। भगवान गणेश को समृद्धि और सौभाग्य का देवता भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन में समृद्धि और सौभाग्य आता है। इतना ही नहीं, किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, रिद्धि-सिद्धि में हो सकती है वृद्धि

भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप

ganesh-1

भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप करना बेहद जरूर है। इसलिए पूजा में मंत्रों का जाप जरूर करें।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटी समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

  • ऊं गं गणपतये नमः ॥
  • ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा ॥
  • ऊं नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा ॥
  • ऊं वक्रतुण्डाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात् ॥

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP