Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, रिद्धि-सिद्धि में हो सकती है वृद्धि

वैदिक पंचांग के हिसाब से पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 03 जनवरी 2025 को हो रहा है और इसी दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को सभी विघ्न और कष्टों से छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, विनायक चतुर्थी का व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। अब ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि मोदक का भोग लगाने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं, मोदक भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। इसलिए अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने के साथ-साथ अपनी इच्छा जरूर बोलें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
भगवान गणेश को लगाएं तिल के लड्डू को भोग
भगवान गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि तिल के लड्डू का भोग लगाने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर किसी जातक को कार्यक्षेत्र में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो बप्पा को तिल के लड्डू का भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vinayak Chaturthi 2025: साल 2025 में पहली विनायक चतुर्थी कब है, जानें भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
भगवान गणेश को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग

नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा में अक्सर उपयोग किया जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि नारियल के लड्डू का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी प्रकार के विघ्न दूर करते हैं। नारियल को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस भोग से भक्तों को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। नारियल को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इस भोग से घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।