february first pradosh vrat 2025 what things should be donate to get rid of all problems

February Pradosh Vrat 2025: फरवरी महीने के पहले प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सभी समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में दान- पुण्य को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। अब ऐसे में रवि प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 07:30 IST

फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि 9 फरवरी 2025 को है। यह प्रदोष व्रत रविवार के दिन है, इस वजह से यह रवि प्रदोष व्रत होगा। प्रदोष व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। रवि प्रदोष व्रत की पूजा के लिए आपको केवल सवा घंटे का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा। 9 फरवरी को शाम 7 बजकर 52 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। उस दिन प्रीति योग और पनुर्वस नक्षत्र का शुभ संयोग बनेगा। आपको बता दें, फरवरी के पहले प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रवि प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न का दान

anna daan

रवि प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अन्न दान करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दिन अन्न दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। अन्न दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। अन्न दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

रवि प्रदोष व्रत के दिन करें काले तिल का दान

रवि प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। रवि प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। रवि प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। काले तिल का दान करने से राहु केतु के दोषों से भी मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, अगर किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है तो इससे भी छुटकारा मिल जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - February Pradosh Vrat 2025: फरवरी के महीने में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, शुभ मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी

रवि प्रदोष व्रत के दिन करें वस्त्र का दान

clothes donate

रवि प्रदोष व्रत के दिन वस्त्र दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसी मान्यता है कि वस्त्र दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। आप इस दिन अपनी इच्छानुसार नए या पुराने वस्त्र दान कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  February First Pradosh Vrat 2025: फरवरी के पहले प्रदोष व्रत के दिन लाल धागे के साथ शिवलिंग की लगाएं परिक्रमा, मिलेगा मनचाहा फल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;