जानें सपने में पानी में चलने का क्या है मतलब

सपने व्यक्ति को कई तरह की चीजें दिखाई देती है। जो शुभ और अशुभ मानी जाती है। इसके साथ ही सपने व्यक्ति के आने वाले भविष्य के बारे में भी संकेत देता है। 

 
dream meaning  updated

(water dream meaning) स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने कई तरह के होते हैं। जो अलग-अलग प्रकार के रहस्यों को खोलते हैं। सपने में व्यक्ति जो भी चीजें देखता है। उन सभी तक विशेष अर्थ होता है। जिसका फल व्यक्ति को आने वाले भविष्य में मिलता है। जिसमें से एक सपने में पानी में चलने का भी अर्थ बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि सपने में पानी में चलने के बारे में चलने का मतलब क्या होता है। ये भविष्य के बारे में क्या संकेत देता है।

सपने में पानी में चलना देता है ये संकेत (walking in water dream meaning)

सपने में पानी में चलना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि शत्रु आपसे जल्दी हार मानने वाले हैं। आपको जल्दी जीत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आपको एक के बाद एक करके सफलता मिल सकती है। ऐसा सपना यह संकेत देता है कि आपग एक ऐसे मिशन पर जाने वाले हैं। जहां आपको मुश्किलों का सामना कजरना पड़ सकता है, लेकिन आपको उसमें जल्द सफलता मिल सकती है। आशय यह है कि आपकी जीत निश्चित है।

सपने में नाली के पानी में चलना देता है ये संकेत (walking in drain water dream meaning)

सपने में नाली के पानी में चलना यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है, जो आपको बदनाम करने की कोशिश करेगा। आपके ऊपर झूठे आरोप भी लगा सकता है। जिससे आपके अंदर नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं और इसी साथ आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपसे लोगों की दूरी बढ़ती जाएगी। कोई आपकी मदद नहीं करेगा। आपको असफलता का भी सामना जकरदना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। आपको धोखा भी मिल सकता है। अगर आपको ऐसे सपने आते हैं, तो इसे बोलकर काट देना चाहिए और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की पूजा करनी चाहिए।

DREAM fact

सपने में नदी के पानी में चलना देता है ये संकेत (walking in river dream meaning)

सपने में नदी में चलना बहुत अच्छा और शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी कोई मनोकामना (मनोकामना मंत्र) पूरी हो सकती है। साथ ही यश और सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। धन में भी वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sapne Me Pani Dekhna: क्या आपको भी सपने में कभी दिखता है पानी? जानें इसके संकेत

सपने में गंदे पानी में चलना देता है ये संकेत (walking in dirty water dream meaning)

अगर आप सपने में गंदे पानी में चलते है, तो ऐसा सपना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आपके आने वाले समय में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको अशुभ फल की भी प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको इस प्रकार के स्वप्न आते हैं, तो ये शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है। इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP