हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। वहीं शनिवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कोई मनोकामना है, जिसे पूरी करना चाहते हैं तो इस दिन विशेष रूप से पूजा करें और दान-पुण्य करना चाहिए। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि सावन का पहला दिन भी सोमवार था और अब सावन का आखिरी दिन भी सोमवार को ही पड़ रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। वहीं आज ब्रह्म योग बन रहा है और अनुराधा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी तिथि | अनुराधा नक्षत्र | सोमवार | ब्रह्म योग | गर और वणिज |
सूर्योदय | सुबह 6 बजकर 01 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 04 मिनट तक |
चंद्रोदय | देर रात 12 बजकर 29 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
यह विडियो भी देखें
राहु काल | सुबह 07 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक |
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और सोमवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव का पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन विशेष उपायों और मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और किसी शिव मंदिर जाएं। तांबे के लोटे में जल भरकर शिवलिंग पर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे अर्पित करें। यदि संभव हो तो गंगाजल का प्रयोग करें। इससे मन को शांति मिलती है और कष्टों का निवारण होता है।
शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। साथ ही, धतूरा और आंकड़े के फूल भी अर्पित करें। यह उपाय विशेष रूप से संतान प्राप्ति और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए लाभकारी माना जाता है। बेलपत्र चढ़ाते समय बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग को स्पर्श करनी चाहिए।
सोमवार को शिव चालीसा या शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ होता है। यदि आप मंदिर नहीं जा सकते तो घर पर ही साफ-सुथरी जगह पर बैठकर पाठ करें। शिव चालीसा का पाठ मानसिक शांति प्रदान करता है और भय को दूर करता है, जबकि शिव तांडव स्तोत्र तीव्र इच्छाओं की पूर्ति और शक्ति प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।
सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसमें दूध, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र या चांदी जैसी चीजें शामिल हैं। दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जो मन और माता का कारक है। इससे मानसिक स्थिरता आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। दान हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए।
ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय
वन्दे देवमुमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणं,
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्।
वन्दे सूर्यशशाङ्क वह्नि नयनं वन्दे मुकुन्दप्रियं,
वन्दे भक्तजनाश्रयं च वरदं वन्दे शिवं शंकरम्॥
आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। साथ ही इस दिन सफेद मिठाई भगवान शिव को भोग लगाएं। इस दिन आप विशेष रूप से दान-पुण्य सफेद रंग की चीजों का करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।