Vastu Tips For Food: घर की किस दिशा में रखें सारा अनाज

Vastu Tips For Food: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है घर का अनाज। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको इस विषय पर साक्षात्कार कराने जा रहे हैं कि घर की किस दिशा में अनाज रखना शुभ माना जाता है और इसके सकारात्मक प्रभाव से आपके घर पर अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
पहले के समय में साल भर का अनाज एकत्रित करने का प्रचलन था। आज के समय में अब साल भर का अनाज तो लोग घर नहीं लाते हैं लेकिन यकीन आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो महीने भर का राशन एक साथ घर में स्टोर करके जरूर रखते होंगे।

- हमारे एक्सपर्ट के अनुसार, वास्तु शास्त्र में अनाज भरकर रखने के लिए वास्तु नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से न सिर्फ अनाज का भंडार हमेशा भरा रहता है बल्कि घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: क्या है श्वान का ग्रहों से संबंध, इन तीन ग्रह दोषों से मिल सकती है शीघ्र मुक्ति
- अमूमन लोग अनाज को रसोई में ही भरकर रखते हैं। ऐसे में किचन की उत्तर-पश्चिम दिशा यानी कि वायव्य कोण सबसे उत्तम माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन की उत्तर-पश्चिम दिशा में अनाज भरकर रखने से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती है।
- इसके अलावा, अगर खाने पीने की कोई ऐसी वस्तु है जो लंबे समय के लिए स्टोर करके रखनी है तो उसके लिए उसे नैत्रत्य कोण अर्थात कमरे के दक्षिण-पश्चिम के मध्य में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, दक्षिण (दक्षिण मुखी घर के लिए वास्तु नियम) दिशा यम की कहलाती है और अगर इस स्थान पर अनाज भरा रहता है तो इससे व्यक्ति के जीवन पर कभी कोई संकट नहीं आता और यमदेव की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Kuber Yantra: आर्थिक समस्याओं का तोड़ है कुबेर यंत्र, घर पर रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम
- वहीं, अगर आप अनाज को स्टोर रूप में एकत्र करके रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी वायव्य कोण अति उत्तम माना जाता है।
- वास्तु के अनुसार, जिस भी घर में स्टोर रूम वायव्य कोण सिर्फ अंज स्टोर करके रखने की दृष्टि से उसका घर हमेशा एना से भरपूर रहता है और ऐसे घर में जाने वाला व्यक्ति कभी भी भूखा नहीं रहता।
तो ये थे अनाज स्टोर करके रखने के कुछ वास्तु नियम और दिशा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।