diwali ke din kitne diye jalaye

Diwali Puja Niyam 2025: 20 या 21, लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाने चाहिए? जानें सही नियम और विधि

Lakshmi ji Puja Niyam 2025: लक्ष्मी पूजा के दौरान दीपकों की संख्या और उन्हें जलाने के सही नियम का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है जिससे पूजा का पूरा फल मिल सके। आइये जानते हैं कि दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए और क्या हैं उससे जुड़े नियम?
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 11:14 IST

दीपावली का त्योहार सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सिर्फ रोशनी का पर्व नहीं बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी माता लक्ष्मी के स्वागत का भी अवसर होता है। इस दिन घर-आंगन को दीपों से सजाकर हम माता लक्ष्मी को अपने घर आने का निमंत्रण देते हैं ताकि पूरे वर्ष उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे। दीपक जलाना सिर्फ एक परंपरा नहीं है, यह अंधकार पर प्रकाश की जीत और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। इसलिए लक्ष्मी पूजा के दौरान दीपकों की संख्या और उन्हें जलाने के सही नियम का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है जिससे पूजा का पूरा फल मिल सके। आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए और क्या हैं उससे जुड़े नियम?

दिवाली पर कितने दीये जलाएं?

लक्ष्मी पूजा में दीपक की संख्या को लेकर अक्सर लोगों के मन में दुविधा रहती है कि 20 जलाएं या 21। धार्मिक मान्यता अनुसार, पूजा-पाठ में दीपक की संख्या को कभी भी 10, 20 या 30 जैसी शून्य पर समाप्त होने वाली संख्या में नहीं रखना चाहिए।

diwali ke din kitne diye jalane ka mahatva hai

शून्य को अपूर्णता और समाप्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसे सनातन धर्म में शुभ नहीं मानते हैं। इसलिए, अगर आप 20 दीपक जलाने की सोच रहे हैं तो इसके बजाय 21 दीपक जलाना अधिक शुभ माना जाता है। 21 की संख्या विषम होती है।

यह भी पढ़ें: Swastik On Diwali: दिवाली पर स्वास्तिक बनाते समय आप भी तो नहीं करती हैं ये 1 बड़ी गलती, जानें क्या है सही तरीका

इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, कई जगहों पर 13 या 26 दीपक जलाने की भी परंपरा है जिसमें एक चौमुखी दीपक माता लक्ष्मी के सम्मुख रात भर जलता रहे। अपने सामर्थ्य अनुसार आप 5, 7, 9, 11, 15, 51 या 101 दीपक भी जला सकते हैं।

दिवाली दीये जलाने के नियम

दीपावली पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना जरूरी माना जाता है। इनमें सबसे पहले पूजा कक्ष में माता लक्ष्मी और गणेश जी के सामने एक बड़ा चौमुखी दीपक जरूर जलाना चाहिए जिसे पूरी रात जलते रहने देना शुभ होता है।

diwali ke din kitne diye jalana sahi hai

इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर, तुलसी के पौधे के पास, रसोई घर में, पानी के स्थान पर और आंगन या छत पर भी दीपक जरूर जलाने चाहिए। लक्ष्मी जी के सामने पूजा के दौरान घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना जाता है।

अन्य जगहों पर आप सरसों या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय उसे दक्षिण दिशा की ओर मुख करके न रखें। यम देवता के लिए एक विशेष दीपक छोटी दीपावली की रात को घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: Lakshmi Charan on Diwali: दिवाली पर आप भी लगाती हैं दरवाजे पर लक्ष्मी चरण, तो न करें ये गलतियां; उल्टे पैर लौट जाएंगी धन की देवी

लक्ष्मी पूजा के दीपकों को पूजा के स्थान पर रखें। चौमुखी दीपक में चारों दिशाओं में बत्तियां लगाई जाती हैं जो हर तरफ प्रकाश फैलाता है। अन्य दीपकों में एक या दो बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
दिवाली के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
दिवाली के दिन 'ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥' मंत्र का जाप करें।
दिवाली के दिन क्या दान करना चाहिए?  
दिवाली के दिन चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल और मौसमी फल आदि का दान करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;