(diwali 2023) सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार कार्तिक मास अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम रावण को परास्त कर 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। तब सभी अयोध्यावासियों ने इस खुशी में पूरे अयोध्या को दीयों की रोशनी से जगमगा दिया था।
ऐसे में इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को बहुत सी ऐसी चीजें है, जिन्हें अर्पित करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दिवाली के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) और माता लक्ष्मी को बताशे और खील का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस दिन खील का भोग मुख्य रूप से लगाने का महत्व है। इसलिए लक्ष्मी पूजन में इसका जरूर भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के समय तक धान की फसल तैयार हो जाती है। इसलिए पूजा में खील को नई फसल के तौर पर भगवान गणपति बप्पा और माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है।
दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाएं। इससे शुक्र दोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: जानें दीपावली पर कैसे सजाएं अपना घर और क्या है इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें ?
यह विडियो भी देखें
दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को मखाने जरूर चढ़ाएं। इससे कुंडली में स्थित ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है और अगर आपके जीवन में किसी प्रकार को तनाव है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को खीर अर्पित करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी विघ्नों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Diya Vastu: दिवाली के दिन इस दिशा में न जलाएं दिया, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को नारियल जरूर चढ़ाएं। क्योंकि ये मां लक्ष्मी की प्रिय फल है। इसलिए अगर आप सफेद मिठाई का भोग लगा रहे हैं, तो उसके साथ नारियल का भोग जरूर लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को ये चीजें जरूर चढ़ाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।