Diwali 2023: दिवाली के दिन अपने पैरेंट्स को दें ये उपहार, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

दिवाली जिसे पंचपर्व के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होती है और भाईदूज के साथ इसकी समाप्ति हो जाती है। 

Diwali Gift  expert tips

(diwali parents gift) हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे पंचपर्व कहा जाता है। इस शुभ पर्व की शुरूआत धनतेरस से शुरू होकर भाईदूज के साथ खत्म होता है।

इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधि-विधान है। दिवाली के दिन घर के चारों ओर दीपक जलाने की परंपरा है। पौराणिक कथा के अनुसार ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम रावण को परास्त कर मां सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाएं थे।

अब ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर खुशियां बांटी जाती है, लेकिन इस दिन अपने पेरेंट्स को क्या गिफ्ट दें। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि ज्योतिष के हिसाब से दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को क्या गिफ्ट देना शुभ माना जाता है।

पेरेंट्स को दें भगवान गणेश की मूर्ति (Give Lord Ganesha Idol to parents in Diwali)

Lord Ganesha idol

ज्योतिष के अनुसार अपने पेरेंट्स को दिवाली के दिन भगवान गणेश की मूर्ति जरूर गिफ्ट करें। यह बहुत ही शुभ और मंगल माना जाता है। साथ ही उनके जीवन में आने वाले सभी विध्न समाप्त हो सकते हैं। बता दें, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए अगर आप दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) की मूर्ति जरूर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

पेरेंट्स को दें चांदी का सिक्का (Give silver coin to parents in Diwali)

दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को चांदी का सिक्का भेंट करें। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और खुशियों का भी आगमन हो सकता है। इसलिए दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को जरूर भेंट करें। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न

पेरेंट्स को पौधा करें गिफ्ट (Gift plant to parents in Diwali)

दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को तुलसी, शमी या किसी फूल का पौधा दें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं और घर में सकारात्मकता के साथ खुशियों का संचार हो सकता है। इसलिए दिवाली में अपने पेरेंट्स को जरूर गिफ्ट करें।

पेरेंटेस को घड़ी करें गिफ्ट (Gift Wrist Watch to parents in Diwali)

wrist watch

ग्रहों का शुभ और अशुभ असर घड़ी से होता है। इसलिए दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को घड़ी गिफ्ट जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि घड़ी कभी बंद न रहे। इससे तरक्की में बाधाएं आ सकती है। इसलिए अगर आप अपने पेरेंट्स को घड़ी देने की सोच रहे हैं, तो इन चीजों का खास ध्यान रखें।

अगर आप दिवाली के दिन अपने पेरेंट्स को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो इस लेख को विस्तार से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP