धनतेरस के मौके पर लोग अलग-अलग सामानों की खरीदारी करते हैं। सोना-चांदी खरीदना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी ही खरीदना है। आप घर और पूजा का सामान भी धनतेरस के मौके पर खरीद सकती हैं। इनकी पूजा कर सकती हैं। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कौन से 5 सामान खरीद सकती हैं।
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह घर से दरिद्रता, गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालती है। इसे घर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है। झाड़ू पर सफेद धागा बांधकर लाएं और इसे ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े।
तांबे के बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि पीतल भगवान धन्वंतरि की धातु है। आप चांदी, तांबा या पीतल का एक छोटा दीपक या कलश भी खरीद सकते हैं। धातु के बर्तन खरीदने से अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। बर्तन को घर लाने से पहले उसमें चावल, धनिया या पानी भरकर लाएं, खाली बर्तन लाना अशुभ माना जाता है।
धनिया खरीदना अत्यंत शुभ होता है। यह आर्थिक तंगी को दूर करता है और धन में वृद्धि करता है इस धनिया को दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें। कुछ दानों को संभालकर रखें और बाकी गमले में बो दें। यदि धनिया का पौधा निकल आए तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर घर के दरवाजे में लगाएं ये शुभ प्रतीक, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदने से सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। इसलिए आप इसे भी खरीद सकती हैं। साथ ही इसे आप अपनी तिजोरी में रखें। इन्हें खरीदने से आपके ऊपर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मां लक्ष्मी और गणेश जी के चरण चिन्ह घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें मुख्य द्वार पर ऐसे लगाएं कि पैरों की दिशा घर के अंदर की ओर हो। इन्हें खरीदने से आफके जीवन में खुशहाली आती है।
इसे भी पढ़ें: Maa Lakshmi Ka Upay: घर में जहां भी रखती हैं झाड़ू, वहां जरूर रखें ये 3 चीजें; घर में बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास
इन चीजों की खरीदारी करना आपके बजट में भी होगा और मां लक्ष्मी की कृपा भी पूरे साल बनी रहेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।