
दिसंबर का महीना हर साल एक विशेष ऊर्जा लेकर आता है और यह समय उत्सव, रोशनी, ठंड की मिठास लिए हुए आगे बढ़ता है। यह वह समय होता है जब मौसम सुहाना होता है और वहीं शादी का मौसम शुरू होता है। परिवार एकजुट होते हैं और जीवन में खुशियों के नए अध्याय की शुरुआत करने का मन करता है। ऐसे में विवाह जैसे पवित्र संस्कार के लिए दिसंबर बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में विवाह मुहूर्त का विशेष महत्व होता है क्योंकि सही समय और शुभ नक्षत्र में हुए विवाह को सौभाग्य, समृद्धि और जीवन भर की स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू विवाह को हमेशा से ही शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी शादी की योजना बना रही हैं और इस बारे में जानना चाहती हैं कि साल के आखिरी महीने में किन तिथियों में शादी की जा सकती है तो हम आपको दिसंबर महीने की शादी की शुभ तिथियां बताने जा रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि दिसंबर महीने में कब-कब पड़ेंगी शादी की शुभ तिथियां।
ज्योतिष के अनुसार दिसंबर में मौसम स्थिर रहता है और हल्की सर्दी के कारण धूमधाम वाले समारोह भी अधिक सुगम हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग इस महीने को विवाह को प्राथमिकता देते हैं। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीना शादी के लिए बहुत शुभ होता है, इसलिए इस महीने शादी की योजना बनाना बहुत अच्छा माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vivah Muhurat 2025: नवंबर और दिसंबर में किन तिथियों में बजेंगी शहनाइयां, यहां जानें शुभ मुहूर्त समेत पूरी जानकारी
दिसंबर महीने में ही हिंदी महीना पौष भी शुरू हो रहा है और पौष में विवाह जैसे शुभ कार्यों की मनाही होती है, इसलिए इस दौरान कुछ ही शुभ मुहूर्त हैं जिनमें आप शादी कर सकती हैं। दिसंबर की शुभ तिथियां 4, 5 और 6 दिसंबर हैं। यदि आप शादी की योजना बना रही हैं तो इन तिथियों में विवाह करना सबसे शुभ हो सकता है। इस दौरान आप सगाई, रोका, वरीक्षा जैसे शुभ काम भी कर सकती हैं।
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 4 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार | शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर, प्रातः 06:59 बजे तक |
| 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार | प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर, प्रातः 07:00 बजे तक |
| 6 दिसंबर 2025, शनिवार | प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक |
दिसंबर का पहला शुभ मुहूर्त 04 दिसंबर, गुरुवार को पड़ेगा।
शुभ मुहूर्त शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर 2025 सुबह 06:59 बजे तक रहेगा। और इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी है जी शादी के लिए बहुत शुभ है।
दिसंबर की दूसरी शुभ तिथि 05 दिसंबर, शुक्रवार को पड़ेगी।
इस दिन शादी का शुभ मुहूर्त प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर 2025 प्रातः 07:00 बजे तक है और इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्रों का योग भी बन रहा है जो शादी के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
दिसंबर की तीसरी शुभ तिथि 06 दिसंबर, शनिवार को पड़ेगी।
इस दिन शादी का शुभ मुहूर्त प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक होगा। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी है और विवाह के लिए बहुत कम समय अवधि ही उपलब्ध है।
यदि आप दिसंबर में शादी की योजना बना रही हैं, तो इनमें से कोई मुहूर्त चुन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।