Dattatreya Jayanti 2024: दत्तात्रेय जयंती के दिन करें इन मंत्रों का जाप, हो सकता है भाग्योदय

सनातन धर्म में भगवान दत्तात्रेय की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन आप ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा अवश्य करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
dattatreya jayanti 2024 chant mantras for good fortune

हिंदू धर्म में दत्तात्रेय जयंती को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। भगवान दत्तात्रेय की पूजा मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन
त्रिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है या फिर कोई सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो दत्तात्रेय जयंती के दिन विशेष रूप से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दत्तात्रेय जयंती के दिन करें ब्रह्मा जी के मंत्रों का जाप

Brahmaji

हिंदू धर्म में ब्रह्मा जी सृष्टि के देवता हैं, इसलिए उनके मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में सृजनात्मकता बढ़ती है। ब्रह्मा जी ज्ञान के देवता भी माने जाते हैं। उनके मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। ब्रह्मा जी के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं और सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है।
ॐ वेदात्मने विद्महे, हिरण्यगर्भाय धीमहि, तन्नो ब्रह्म प्रचोदयात्॥
ॐ ब्रह्मणे नमः
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौह सतचिद एकं ब्रह्मा||
ॐ ब्रह्मणे नमः

दत्तात्रेय जयंती के दिन करें भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप

दत्तात्रेय जयंती के दिन भगवान दत्तात्रेय (ब्रह्म, विष्णु और महेश) हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को भगवान दत्तात्रेय की आह्वान करना चाहिए। उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए विष्णु की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें - Dattatreya Jayanti 2024: दत्तात्रेय जयंती के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए?

  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय:
  • ऊं नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्:
  • आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप भी पूरे विधि-विधान के साथ कर सकते हैं।

दत्तात्रेय जयंती के दिन करें भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप

shiv ji

दत्तात्रेय जयंती के दिन भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो शिव जी की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।

  • ॐ नमः शिवाय:
  • महामृत्युंजय मंत्र:
  • शिव तांडव स्तोत्र:

इसे जरूर पढ़ें - पूजा करते समय नींद आना हो सकता है इस बात का संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP