Wed Sep 16, 2026 | Updated 01:52 AM IST

Aaj ka Rashifal 25 December 2023: आज इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल जानने के बारे में हर कोई इच्छुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको सोमवार का दैनिक राशिफल लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा होने वाला है। 
Updated:- 2023-12-25, 00:30 IST
daily horoscope  december  for all Zodiac Sign

(daily horoscope 25 December 2023) ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से व्यक्ति के आने वाले भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर ग्रह का राशि परिवर्तन होता है। जिससे व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आज दिनांक 25 दिसंबर यानी कि 'क्रिसमस डे' है। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। क्रिसमस डे ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।

अब ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल) (Aries Daily Horoscope)

lucky colour for aries people

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर लगाम रखने की कोशिश करनी होगी। आपको तनाव बढ़ सकता है। आज आपको पदोन्नति मिल सकता है। मेष राशि के जातकों की मुलाकात आज पुराने मित्र से हो सकती है। जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। (मेष राशिफल)

वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई) (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको कहीं से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए तरक्की भरा साबित हो सकता है। घर का माहौल भी सुखद रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। (वृषभ राशिफल)

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून) (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। समय व्यर्थ न करें। बाद में पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधा की प्राप्ति हो सकती है। अपने प्रियजनों का खास ध्यान रखें।(मिथुन राशिफल)

कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई) (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जिस भी चीज की आप योजना बनाएं। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। धन कमाने में आप कामयाब रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करने से बचें। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। (कर्क राशिफल)

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रहने वाला है। अगर आपने किसी भी काम को सतर्क होकर नहीं किया, तो आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को नया ऑफर मिल सकता है। जिससे आपको लाभ हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाएं। शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। (सिंह राशिफल)

कन्या राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आया है। जो व्यक्ति नौकरी से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हे लाभ हो सकता है, लेकिन आपको विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप धार्मिक योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां फिर से शुरु हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। (कन्या राशिफल)

तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर) (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि, अपने बच्चे के करियर संबंधी समस्याओं के लिए दोस्तों से सलाह और मदद लें। इससे आपको तनाव कम हो जायेगा. आपकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं को बुरी आदतों और संगति से दूर रखें. अपनी व्यवसाय योजना की निगरानी करें. सुखद घरेलू माहौल का आनंद लें।(तुला राशिफल)

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की भरा साबित हो सकता है। आपको कहीं से कोई सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुलाकात उच्च अधिकारियों से हो सकती है। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की प्रशंसा होगी। (वृश्चिक राशिफल)

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर) (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपका तनाव दूर हो सकता है। जो लोग वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं। अभी के लिए टाल दें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें।आर्थिक गतिविधियां सुस्त रह सकती हैं। (धनु राशिफल)

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी) (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रह सकता है। आपकी सभी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक विवादों से सावधान रहें। बेवजह बात करने से बचें। वरना लड़ाई-झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है। (मकर राशिफल)

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी) (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावुक और उदार भरा रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कार्यकुशलता और योग्यता की प्रशंसा होगी। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। (कुंभ राशिफल)

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च) (Pisces Daily Horoscope)

Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसका आपको खास-ख्याल रखना है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।(मीन राशिफल)

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।