Daily Horoscope 10 December 2023: हम सभी के लिए मन में अपने भविष्य को लेकर उत्सुकता रहती है। आने वाला समय कैसा रहने वाला है, हमारा दिन, हफ्ता या फिर आने वाला साल कैसा जाने वाला है, इस बारे में जानना हर किसी के लिए दिलचस्प रहता है। यूं तो भविष्य से जुड़ी चीजों पर हमारा कोई बस नहीं है, लेकिन फिर भी ग्रह-नक्षत्रों की सटीक गणना के आधार पर हम काफी हद तक आने वाले समय के विषय में जान सकते हैं। बात अगर आज के दिन की करें, तो आज का दिन भी कुछ राशि वाले जातकों के लिए खुशियों से भरा हुआ रहेगा। वहीं, कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 12 राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है, इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल) (Aries Daily Horoscope):
काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत जल्द आपको अच्छे परिणाम दिलवा सकती है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं या फिर रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। विवादों से बचने के लिए गलतफमियों को हल करें। रिश्तों पर ध्यान दें।
वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई) (Taurus Daily Horoscope):
वृषभ राशि वाले जातकों को आज पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आपका आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। काम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर को सरप्राइज देने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन फ्रॉड से बचें। वर्कप्लेस पर शांत रहने की कोशिश करें।
मिथुन राशि (21 मई - 20 जून) (Gemini Daily Horoscope):
छात्रों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। काम के क्षेत्र में चैलेंज बन रहेंगे। आपका कोई सहकर्मी आपसे सहायता मांग सकता है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हेल्थ के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा। तनाव से बचने की कोशिश करें।
कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई) (Cancer Daily Horoscope):
आज आपको धन लाभ हो सकता है। वर्कप्लेस पर अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में कुछ विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। अहंकार या जिद से बचें।
सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Leo Daily Horoscope):
काम के लिहाज से दिन औसत रहेगा। शहर से बाहर यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन शानदार रहेगा। प्रेग्नेंट महिलाएं सतर्क रहें।
कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर) (Virgo Daily Horoscope):
करियर में आप उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन लगातार प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलेगी। आपके साथी को आपकी जरूरत हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। जल्दबाजी में फैसला न लें और ज्यादा न बोलें। कुल मिलाकर दिन ठीक रहेगा। (कन्या राशि 2024 राशिफल)
तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर) (Libra Daily Horoscope):
साथ काम करने वालों से नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो आगे चलकर काम आ सकती हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। काम पर दिन अच्छा है। सीनियर्स आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) (Scorpio Daily Horoscope):
परिवार के लिए की गई आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। नई चीजें सीख सकते हैं और साथी के साथ अच्छा दिन बिता सकते हैं। निवेश करने से पहले विचार करें और तनाव लेने से बचें। पिछली गलतियों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। हेल्दी रहने के लिए सही रूटीन को फॉलो करें।
धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर) (Sagittarius Daily Horoscope):
आज आप पॉजिटिव महसूस करेंगे और कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आराम करने के लिए कुछ समय जरूर निकालें। अपनी खुशी को अपनों के साथ जरूर शेयर करें। नई नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं, तो बात बन सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें।
मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी) (Capricorn Daily Horoscope):
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जरूरी कामों पर ध्यान दें और साथ काम करने वालों के साथ वाद-विवाद से बचें। जो भी काम आपको दिए जाएं, उन्हें सही से पूरा करें। यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा है। हेल्दी रहने के लिए डाइट में बदलाव करें और योगा जरूर करें। बीमारियों से सावधान रहें।
कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी) (Aquarius Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, परिवार की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है और पार्टनर के साथ भी वक्त बिता सकते हैं। मित्र धोखा दे सकते हैं। शाम को एक अच्छे डिनर के लिए जा सकते है। अगर सिंगल हैं, तो किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Prediction 11-17 December: इस सप्ताह इन 4 भाग्यांकों को मिल सकता है धन लाभ, जानें अपना हाल
मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च) (Pisces Daily Horoscope):
योग और ध्यान से मन को शांत रखने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़े मसले का हल निकल सकता है। अपनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक वक्त बिता सकते हैं। काम में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों