Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:03 AM IST

Chhath Puja 2023: जानें पीतल के बर्तन का छठ से क्या है संबंध

महापर्व छठ पूजा में मन की शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसमें सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-16, 09:32 IST
chhath puja significance  by expert

(chhath puja 2023) लोक आस्था का महापर्व अब जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसे छठ पूजा के नाम से जाना जाता है। इसमें भगवान सूर्य की पूजा विशेष रूप से की जाती है। साथ ही छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा के समय पीतल के  बर्तन की खरीदारी खासकर की जाती है। छठ पूजा में स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

छठ पूजा में व्रती सूर्यदेव की आराधना करते हैं और फुल्हा बर्तन का उपयोग करते हैं। अब ऐसे में छठ पूजा में आखिर पीतल के ही बर्तन का ही क्यों विशेष महत्व है। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

छठ पूजा में पीतल के बर्तन का क्या है महत्व ? (chhath puja 2023 brass vessel significance)

chhath puja

छठ पूजा के इस महापर्व में बांस से बने सूप और दऊरा की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। जो हर वर्ग के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं छठ पूजा में सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इसलिए इनकी पूजा में पीतल के बर्तन का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। 

पीतल के बर्तन पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है और छठ पूजा की शुद्धता का ध्यान रखने के लिए पीतल के बर्तन का खास इस्तेमाल किया जाता है। यह सूर्यदेव का प्रतीक है। इसलिए छठ पूजा में भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए पीतल के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है और मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है। 

जानें छठ पूजा में पीतल के बर्तन का ज्योतिष कनेक्शन (astrological connection of brass vessel in Chhath Puja)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि पीतल के बर्तन का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह (बृहस्पति ग्रह उपाय)कमजोर है, तो इसे मजबूत करने के लिए पीतल के बर्तन से ही सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Chhath Puja 2023: जानें छठ पूजा में खरना का क्या है महत्व

घर की सुख-शांति का प्रतीक है पीतल (Brass for happiness and peace at home)

व्रती महिलाएं घर की सुख-शांति और संतान प्राप्ति के लिए छठ पूजा के दिन पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करती हैं। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Chhath Puja Kab Hai 2023: कब है छठ पूजा? जानें नहाय खाय, खरना और अर्घ्य का शुभ समय

पीतल का दीया जलाना होता है शुभ (Lighting a brass lamp is auspicious)

pital diya

छठ पूजा के दिन पीतल का दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) बेहद प्रसन्न होती हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।