रविवार के दिन करें ये 6 उपाय, जीवन में सुख-शांति पाएं
Jyoti Shah
26-08-2023, 18:00 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। रविवार का दिव भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को समर्पित है। वहीं, इस दिन कुछ उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए इस बारे में पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानते हैं।
सूर्य को अर्घ्य
माना जाता है कि रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही, धन की प्राप्ति भी होती है।
सूर्य देव की पूजा
इस दिन सूर्य देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की प्राप्ति भी होती है।
पीपल के पेड़ की पूजा
रविवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
परिवार के साथ पूजा
कहा जाता है कि रविवार का दिन गणपति जी को भी समर्पित होता है। ऐसे में घर के मंदिर में पूरे परिवार के साथ पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
झाड़ू घर लाएं
रविवार के दिन नई झाड़ू खरीदकर लानी चाहिए और इससे पूरी घर की सफाई करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, धन लाभ भी होता है।
गाय को रोटी
माना जाता है कि इस दिन गाय को गुड़ के साथ घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
मछलियों का खाना
मान्यता है कि रविवार के दिन नदी या तालाब में निवास करने वाली मछलियों को आटे की गोली खिलानी चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
रविवार के दिन ये उपाय करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।