Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Chaitra Navratri Maa Durga Vahan 2025: इस चैत्र नवरात्रि माता रानी का होगा हाथी पर आगमन,जानें महत्व

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस साल माता रानी किस वाहन पर बैठकर आ रही हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-03-24, 16:37 IST
chaitra navratri 2025 maa durga is riding on elephant know significance

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के दौरान, माता रानी का वाहन हर साल बदलता रहता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि नवरात्रि किस दिन शुरू हो रही है। वही आदिशक्ति का महापर्व नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से आरंभ होने जा रहा है। नवरात्रि शुरू होते ही मां दुर्गा का आगमन विशेष वाहन पर होता है। आपको बता दें, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत और समाप्ति भी रविवार के दिन ही हो रही है। इसलिए इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने जा रहा है। इसलिए इससे सुख और समृद्धि से जोड़ा जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि माता रानी के हाथी पर सवार होने से क्या-क्या शुभ संकेत हैं।

चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं विशेष संयोग

elephant_5

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। यह एक विशेष संयोग है, क्योंकि इस बार नवरात्रि 9 दिनों की बजाय 8 दिनों तक ही मनाई जाएगी। इसलिए, नवरात्रि का समापन भी रविवार के दिन ही होगा। जब नवरात्रि की शुरुआत और समाप्ति रविवार या सोमवार को होती है, तो माता रानी का वाहन हाथी होता है। हाथी को हिंदू धर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, हाथी पर सवार होकर माता रानी का आगमन भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगा।
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ योगों के साथ हो रही है, जो इस पर्व के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं। नवरात्रि के पहले दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, इंद्र योग और रेवती नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। ये सभी योग पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -   Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर खरीदें ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

माता रानी के हाथी पर आने से मिलते हैं ये संकेत

Maa-Durga-Hathi-par-sawar

इस नवरात्रि का शुभारंभ रविवार के दिन हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप माता रानी की सवारी हाथी होगी। देवी भागवत पुराण में वर्णित है कि मां दुर्गा का हाथी पर आगमन अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। हाथी को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह मान्यता है कि जिस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं और प्रस्थान करती हैं, उस वर्ष देश में अच्छी वर्षा होती है, जिससे फसलों की पैदावार में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

मां दुर्गा का प्रस्थान भी हाथी पर ही होगा, जो भक्तों के लिए एक और शुभ संकेत है। यह माना जाता है कि जाते समय भी मां दुर्गा भक्तों को आर्थिक उन्नति और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। हाथी की सवारी शुभता, शांति और समृद्धि का प्रतीक है, और यह देश के लिए सकारात्मक परिणामों का संकेत देती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।