significance of giving coin in kanya pujan in hindi

Chaitra Navratri 2024: कन्या पूजन में जरूर दें कन्याओं को ये एक चीज

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से होने वाला है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। साथ ही, नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-08, 10:23 IST

Kanya Pujan Mein Kanya Ko Kya Dena Chahiye: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से होने वाला है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। साथ ही, नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं और बटुक नाथ के रूप में आए बालक को उपहार दिए जाते हैं, लेकिन शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि कन्या पूजन के समय कायाओं और बालक को एक वस्तु अवश्य देनी चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

कन्या पूजन में कन्याओं को कौन सी वस्तु जरूर देनी चाहिए?

kanya pujan mein sikka dene ka mahatva

शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि जब कंजक जमाई जाती है तब उस दौरान कन्याओं की पूजा की जाती है। कन्याओं के साथ-साथ बटुक भी पूजे जाते हैं। फिर कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें उपहार दिए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Kab Hai 2024: इस बार 8 या 9, कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें माता की सवारी का महत्व और संकेत

शास्त्रों में कन्याओं को उपहार में धन देने के लिए मना किया गया है लेकिन एक वस्तु ऐसी है जिसे देना बहुत ही शुभ माना जाता है। वह वस्तु है एक रुपए का सिक्का जो कन्याओं को अवश्य ही पूजन के बाद देना चाहिए। 

इसके पीछे का तर्क यह कहता है कि एक रुपए का सिक्का मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। साथ ही, एक रुपए के सिक्के को सुख-समृद्धि का सूचक भी माना जाता है। ऐसे में इसे कन्याओं को देने से घर में वैभवता बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

कन्या पूजन के दौरान सभी नौ कन्याओं और एक बटुक को एक रुपए का सिक्का देने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और घर में मौजूद धन बाधित करने वाले दोष दूर हो जाते हैं। धन में वृद्धि के योग बनते हैं। 

यह विडियो भी देखें

kanya pujan mein sikka dene ke labh

कन्या पूजन के दौरान कन्याओं और बटुक को लाल कपड़े में थोड़े से चावलों के साथ एक रुपए का सिक्का अवश्य दें। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माद्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर चैत्र न्वार्त्री की अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को क्या एक चीज देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;