Mon Sep 21, 2026 | Updated 03:51 AM IST

क्या तांबे का छल्ला गले में पहन सकते हैं?

हिंदू धर्म में तांबे के छल्ले को पहनने का महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। अब ऐसे में किन लोगों को तांबे का छल्ला पहनना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-10-01, 18:15 IST
image

सामुद्रिक शास्त्र, जो शरीर के विभिन्न अंगों और उनके लक्षणों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में बताता है, तांबे के छल्ले को भी विशेष महत्व देता है। मान्यता है कि तांबे के छल्ले को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का छल्ला शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है। तांबे का छल्ला शुक्र ग्रह को मजबूत बनाता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्रदान करता है। आपको बता दें, अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होता है। तर्जनी में तांबे का छल्ला पहनने से नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति दूसरों पर प्रभाव डालने में सक्षम होता है।

मध्यमा उंगली में तांबे का छल्ला पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और वह तनाव से मुक्त रहता है। वहीं अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला पहनने से प्रेम जीवन में सुधार होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कनिष्ठा उंगली में तांबे का छल्ला पहनने से व्यक्ति की रचनात्मकता बढ़ती है और वह कला के क्षेत्र में सफल होता है।

अब ऐसे में क्या तांबे का छल्ला गले में पहने सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या गले में पहन सकते हैं तांबे का छल्ला

gg-3

गले में तांबे का छल्ला पहन सकते हैं। इसे गले में धारण करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, तांबे का छल्ला पहनने से स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आपको तांबे से एलर्जी है, तो आपको इसे पहनने से बचना चाहिए। तांबे को पवित्र धातु माना जाता है। माना जाता है कि तांबे का छल्ला नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

इसे जरूर पढ़ें - अगर पहनते हैं तांबे का छल्ला, तो बरतें ये सावधानी

तांबे का छल्ला सुख-समृद्धि है कारक

1e49e16a467d143f1ab4de2fc8d535f2_original

ज्योतिष शास्त्र में तांबे को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है। माना जाता है कि तांबे का छल्ला शुक्र ग्रह को मजबूत बनाता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। तांबे का छल्ला पहनने से आत्मविश्वास बढ़ाता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ाती है। मानसिक शांति प्रदान करता है।

इसे जरूर पढ़ें - तांबे की अंगूठी पहनने के ज्योतिष लाभों के बारे में कितना जानती हैं आप

तांबे का छल्ला पहनने से व्यक्ति को कभी भी कलह-क्लेश का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही प्रेम जीवन में भी सुधार होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।