
भारतीय संस्कृति में बुरी नजर यानी नजर दोष को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि आपके जीवन में बिना वजह समस्याएं आने लगती हैं, यह बुरी नजर की वजह से हो सकती हैं। बुरी नजर से आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, आपके सामान्य जीवन में उथल-पुथल हो सकती है, आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और वर्कप्लेस में भी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में लोग बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए कुछ विशेष उपायों को आजमाते हैं। ज्योतिष में ऐसी कई उपाय बताए जाते हैं जिनसे बुरी नजर के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यही नहीं लोग बुरी नजर किसी विशेष दिन ही उतारते हैं जिससे इसके प्रभाव को पूरी तरह से ख़त्म किया जा सकता है? आमतौर पर इसके लिए उपाय करने का सबसे शुभ दिन रविवार और मंगलवार को माना जाता है। वहीं एक सवाल यह भी मन में आता है कि क्या शुक्रवार के दिन भी बुरी नजर को दूर किया जा सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इस सवाल के सही जवाब के बारे में।
शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी से होता है। शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, मानसिक शांति, प्रेम और वैभव का कारक माना गया है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है, तो सबसे पहले उसके जीवन के सकारात्मक क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं जैसे उसे वर्कप्लेस में निराशा का सामना करना पड़ता है, परिवार के लोगों के साथ कलह-कलेश होने लगती है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन भी बुरी नजर को दूर करने के उपाय आजमा सकती हैं। पंडित जी बताते हैं कि शुक्रवार के दिन किए गए नजर दोष के लिए किए गए उपाय विशेष रूप से मानसिक तनाव, पारिवारिक अशांति और आर्थिक रुकावटों को दूर में मदद कर सकते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। अगर आपको या घर में किसी अन्य व्यक्ति को बुरी नजर लग जाए तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए नजर उतारनी चाहिए। आइए जानें कुछ तरीके जिनसे आप नजर उतार सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Evil Eye: घर को बार-बार लग रही है बुरी नजर, तो वास्तु के ये 3 उपाय आज ही आजमाएं
शुक्रवार की सुबह एक कटोरी में थोड़ा सेंधा नमक और राई के कुछ दाने लें। जिस व्यक्ति को नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से इसे 7 बार घुमाएं और 'ॐ लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इसके बाद इस नमक और राय को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। यह उपाय आपके जीवन में आने वाली किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और बुरी नजर को भी दूर करने में मदद करता है।

अगर आपके घर में किसी भी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाए तो आपको शुक्रवार की शाम को फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घड़ी की दिशा में घुमाना चाहिए और फिर उसे जला देना चाहिए। अगर फिटकरी चटकने लगे, तो समझें कि बुरी नजर का असर है और यदि ये आसानी से जल जाए तो इसका मतलब बुरी नजर नहीं लगी है। यह उपाय खासतौर पर बच्चों के लिए बहुत कारगर माना जाता है।
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से बुरी नजर से आने वाली कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इससे आपके जीवन में आने वाली आर्थिक और मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं और उनकी पूजा के साथ माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। आपके ऊपर लगी किसी भी बुरी नजर का असर कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन ही क्यों की जाती हैं, जानें पूजन का महत्व और नियम
पंडित जी बताते हैं कि अगर आपके घर में किसी को भी बुरी नजर लग जाए तो उसे दूर करना जरूरी होता है। आमतौर पर यह किसी विशेष दिन ही उतारनी चाहिए, लेकिन यदि आप शुक्रवार को भी बुरी नजर के उपाय करेंगी तो इसके प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।