क्या बिना स्नान किए हुए लड्डू गोपाल की सेवा करना ठीक है? प्रेमानंद जी महाराज की कही ये बात आपको भी जान लेनी चाहिए

हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल की पूजा और सेवा का विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल को भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप ही माना जाता है और उनके भक्त उनकी सेवा किसी छोटे बच्चे की ही तरह से करते हैं। लड्डू गोपाल की सेवा करने से भक्तों को आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है और उनकी कई मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। ऐसे ही लड्डू गोपाल की सेवा के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि उनकी पूजा और सेवा नियम से करने से ही सही फलों की प्राप्ति होती है।
कई बार उनकी सेवा को लेकर हमारे मन में अनेक सवाल आते हैं जैसे कि क्या लड्डू गोपाल को नियमित स्नान कराना ठीक है? क्या किसी यात्रा के दौरान उन्हें अपने साथ ले जाना चाहिए? एक अहम् सवाल यह भी उठता है कि क्या लड्डू गोपाल की सेवा बिना स्नान के भी की जा सकती है? अपने इस सवाल का जवाब प्रेमानंद जी महाराज की कही बातों में मिलता है। आइए आपको बताते हैं इस सवाल का जवाब उन्होंने किस तरह से दिया है।
क्या लड्डू गोपाल की सेवा बिना स्नान किए हुए की जा सकती है?
लड्डू गोपाल के स्नान से लेकर उनकी सेवा और भोग लगाने तक के कई विशेष नियम बनाए गए हैं। भक्तजन न सिर्फ उनकी पूजा नियमित रूप से करते हैं बल्कि तीनों पहर उन्हें उनकी पसंद का भोग भी अर्पित करते हैं। वहीं एक सवाल यह भी सामने आता है कि क्या आप बिना स्नान किए हुए भी लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं। इस सवाल का जवाब प्रेमानंद जी महाराज कुछ इस तरह से देते हैं कि लड्डू गोपाल ठाकुर जी का ही बाल स्वरूप हैं और इसी वजह से उनका उसी प्रकार सम्मान करते हुए ठाकुर जी मानते हुए ही भगवान मानकर ही उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्हें पवित्र होकर ही स्पर्श करना चाहिए।
यदि आप ठाकुर जी के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को कहीं यात्रा में ले भी जा रहे हैं तो आपको उस समय भी स्वयं को पवित्र रहना चाहिए। आपको उस समय सा-सुथरे वस्त्र धारण करते हुए पवित्र भाव से ही उन्हें कहीं ले जाना चाहिए। यदि आप अपवित्र होकर स्नान किये बिना ही लड्डू गोपाल को स्पर्श करें तो यह बिलकुल ठीक नहीं है।
View this post on Instagram
लड्डू गोपाल की सेवा के नियम क्या हैं?
जिस प्रकार से लड्डू गोपाल के स्पर्श को लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने एक विशेष बात बताई है वैसे ही उनकी सेवा के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी है। यदि आप लड्डू गोपाल की नियमित सेवा करती हैं तो आपको इन्हीं नियमों का पालन करके उनकी पूजा का पूर्ण फल मिल सकता है। आइए जानें उन विशेष नियमों के बारे में-
- यदि आप लड्डू गोपाल जी को घर में रखती हैं तो आपको उनकी सेवा भी पूरी श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। लड्डू गोपाल को सूर्योदय से पहले जगाना चाहिए
- उन्हें जगाने के बाद उन्हें स्नान कराना चाहिए।
- लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उन्हें साफ वस्त्रों से सुसज्जित करना चाहिए। नियमित रूप से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने के बाद उनके मस्तक पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
- लड्डू गोपाल को हमेशा स्वच्छ स्थान पर रखना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके आस-पास किसी भी प्रकार का कूड़ा इकठ्ठा न हो। यदि गर्मी का मौसम है तो उन्हें ठंडे स्थान पर रखें और सर्दियों में लड्डू गोपाल को गर्म स्थान पर रखें। उनकी सेवा हमेशा एक छोटे बच्चे की तरह करनी चाहिए।
- लड्डू गोपाल को नियमित रूप से कम से कम 3 बार भोग लगाना चाहिए और यदि आप सोने जा रही हैं तो उन्हें पहले सुलाने के बाद ही सोना चाहिए।
- जिस घर में लड्डू गोपाल स्थापित हैं उस जगह पर नियमित रूप से कम से कम दो बार आरती करनी चाहिए सुबह और शाम के समय।
इसे जरूर पढ़ें: क्या लड्डू गोपाल को घर पर अकेला छोड़ना ठीक है? जानें क्या कहता है ज्योतिष
यदि आपके घर में लड्डू गोपाल हैं तो करें इन नियमों का पालन
ऐसा कहा जाता है कि यदि आपके घर में लड्डू गोपाल जी विराजमान हैं तो आपको उनको रखने के कुछ नियमों का पालन भी करना चाहिए-
- ऐसा कहा जाता है कि यदि आप घर में लड्डू गोपाल रखती हैं तो उस घर में सदैव सात्विक भोजन ही बनना चाहिए। ऐसे घर में आपको कभी भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- यदि आप कहीं बाहर जाएं तो उन्हें हमेशा अपने साथ में लेकर जाएं, लेकिन ध्यान रखें कि आप स्वयं भी पवित्र हों और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद ही लड्डू गोपाल को अपने साथ बाहर ले जाएं।
- लड्डू गोपाल को नियमित स्नान जरूर कराना चाहिए, यदि आप किसी वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो उन्हें किसी साफ़ कपड़े से पोछकर नियमित उनके वस्त्र जरूर बदलें।
इसे जरूर पढ़ें: क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ हर जगह ले जाना ठीक है? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी बातें
यदि आप घर में लड्डू गोपाल रखती हैं तो आपको यहां बताई बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिससे उनकी सेवा का पूरा फल मिल सके।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
- क्या लड्डू गोपाल को नहलाना जरूरी है?
- हां लड्डू गोपाल को नियमित रूप से नहलाना जरूरी होता है।
- क्या लड्डू गोपाल के कपड़े धोने चाहिए?
- लड्डू गोपाल को हमेशा साफ-सुथरे वस्त्र पहनाने चाहिए और उनके वस्त्रों को नियमित रूप से धोना जरूरी होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।