भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से क्या होता है? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से बुधवार के दिन करने का विधान है। इस दिन बप्पा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों कई चीजें चढ़ाते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
can we offer bel patra leaves to lord ganesha

भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। बप्पा की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। इसलिए इन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है। अगर आप नए घर में प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करने, विवाह जैसे मांगलिक कार्य करने जा रहे हैं तो भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान उनकी स्तुती और चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। अब ऐसे में भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से क्या होता है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ा सकते हैं?

Bel-Patra-Plant_0_1200 (1)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और रिद्धि-सिद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। आपको बता दें, भगवान गणेश को बेलपत्र बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष हैं, तो आप बुधवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बेलपत्र चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।

भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने की विधि

सबसे पहले भगवान गणेश का आह्वान करें।
उसके बाद भगवान गणेश जी की प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराएं।
भगवान गणेश को कुमकुम लगाएं और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
भगवान गणेश को लाल कनेर का फूल जरूर चढ़ाएं। यह बप्पा को बेहद प्रिय है।
उसके बाद बेलपत्र को शुद्ध जल से धोएं और फिर उसे पत्ते की चिकनी सतह को भगवान गणेश को चढ़ाएं। आप जितनी बार बेलपत्र चढ़ा रहे हैं, आप उतनी बार अपनी मनोकामना कहें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
आप भगवान गणेश को 3, 5 या 7 बार बेलपत्र के पत्ते चढ़ाएं।
आखिर में भगवान गणेश की आरती करें।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से मिलते हैं ये लाभ

8-17-1702261688

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। बेलपत्र अर्पित करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं, चुनौतियां और संकट दूर होते हैं। इतना ही नहीं, जो दांपत्ति संतान सुख की कामना कर रहे हैं तो वह भगवान गणेश को बेलपत्र जरूर चढ़ाएं और बेलपत्र चढ़ाने के दौरान उमापुत्राय नमः का जाप करें और 7 पत्ते बप्पा को चढ़ाएं। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Mantra: इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP