क्या घर में डमरू रख सकते हैं?

आप सभी ने भगवान शिव के हाथ या फिर त्रिशूल में डमरू बंधा देखा होगा। बहुत से लोग इसे घर पर भी रखते हैं। चलिए इसे घर में रखने के लाभ के बारे में जानते हैं।

 
Can we keep Damru in Pooja room

भगवान शिव हमेशा अपने साथ डमरू रखते हैं, उनके डमरू धारण करणे के पीछे भी एक पौराणिक कथा है, जिसके बारे में हमने एक लेख में बताया है। ये तो रही भगवान शिव के डमरू रखने की बात, लेकिन क्या हम सब भी अपने घर में डमरू रख सकते हैं? इसे लेकर बहुत से लोगों के मन में जरूर प्रसन्न आता होगा। इस विषय में हमने अपने एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा है, जिसके बारे में पंडित जी ने बताया है कि हम सभी अपने घर के पूजा स्थान में शंख और घंटी की तरह डमरू भी रख सकते हैं।

शिवपुराण की कथा के अनुसार शिव जी ने अपने शरीर पर सर्प, चंद्रमा, गंगा, त्रिशूलऔर डमरू धारण किया है। इन सभी चीजों को धारण करने के पीछे अलग-अलग पौराणिक कथाएं हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं डमरू को घर में रखने से क्या होता है।

डमरू से जुड़ी ये कथा है प्रचलित?

Damru significance in Hinduism

भगवान शिव की शिव महापुराण की कथा के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी तब, यह संसार बहुत शांत और विरान था। सृष्टि में चहल पहल और सुर संगीत के लिए मां सरस्वती की उत्पत्ति होती है। जब मां सरस्वती सृष्टी में संगीत के लिए जो वाणी निकालती हैं, तब वह वाणी संगीत रहित थी। जिसके बाद भगवान शिव ने अपने डमरू को बजाकर नृत्य किया जिससे संगीत की उत्पत्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव अपने साथ डमरू क्यों रखते हैं?

घर में डमरू रखने के लाभ

Benefits of keeping Damru at home

हमारे एस्ट्रो एक्सपर्ट पंडित शिवम पाठक ने घर में डमरू रखने के कुछ लाभ इस तरह से बताया है, चलिए जान लेते हैं इसके बारे में।

  • घर के मंदिर में यदि डमरू है और उसे रोज घंटी की तरह बजाया जाए तो उससे कभी अमंगल नहीं होगा।
  • डमरू की ध्वनि से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सकारात्मक ऊर्जाका प्रवाह होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डमरू रखने से वास्तु दोष निवारण होता है। यह घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में सहायक होता है।
  • डमरू की ध्वनि से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। डमरू से निकलने वाली ध्वनि तरंगे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
  • डमरू का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। इसे घर में रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और धार्मिक अनुष्ठानों में आरती और स्तुति के दौरान इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • डमरू की ध्वनि ध्यान को एकाग्रता से करने में सहायक होती है। यह मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है, जिससे ध्यान और योग अभ्यास में लाभ मिलता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP