क्या अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना ठीक है?

अपराजिता के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव और माता लक्ष्मी का प्रिय पौधा माना जाता है और इसे घर में रखने से आपके घर में शुभता आती है। आइए जानें इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ है या नहीं। 
image

वास्तु शास्त्र हमें घर और आस-पास के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के कई तरीके बताता है, इसमें पौधों का सही स्थान पर रखना भी शामिल होता है। वास्तु के अनुसार, पौधे हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं और हमारे घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाने में मदद करते हैं। ऐसे ही पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा। यह एक ऐसा पौधा है जो अपने नीले रंग के फूलों के लिए प्रसिद्ध है और ज्योतिष में इसके कई उपाय बताए जाते हैं। यह पौधा न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि वास्तु में इससे कई समस्याओं का समाधान भी मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपराजिता का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह पौधा घर के वातावरण को शुद्ध और संतुलित बनाने में मदद करता है, जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक बना रहता है और समृद्धि भी आती है। अक्सर एक सवाल हमारे मन में भी आता है कि अपराजिता का पौधा जो माता लक्ष्मी का प्रिय पौधा भी माना जाता है क्या उसे हम अपने घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

क्या अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना ठीक है?

aprajita plant vastu tips

वास्तु शास्त्र की मानें तो आप अपराजिता के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगा सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय पौधा है और यदि आप इसे मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो इस स्थान पर माता लक्ष्मी का आगमन बना रहता है। दरअसल यह पौधा लक्ष्मी को आकर्षित करता है जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और घर में धन आकर्षित होता है। हालांकि आपको इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखते समय उसकी दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार अपराजिता के पौधे की सही दिशा क्या होनी चाहिए?

यदि आप घर में किसी भी स्थान पर अपराजिता का पौधा लगा रही हैं, तो आपको इसके लिए सभी शुभ दिशा को ही चुनना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि अपराजिता को गलत दिशा में रखा जाता है तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। वास्तु की मानें तो अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा है। यह दिशा आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक मानी जाती है। इस दिशा में रखा गया अपराजिता का पौधा आपके घर के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और धन को आकर्षित करता है। इससे आपके घर का वातावरण भी शांतिपूर्ण बना रहता है नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।

मुख्य द्वार पर किस आकार का अपराजिता का पौधा लगाना शुभ माना जाता है

best size of aprajita plant

अगर आप अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगा रही हैं तो आपको छोटे आकर का पौधा ही रखना चाहिए। इस पौधे में आपको नियमित रूप से जल देना चाहिए। यदि आप सोमवार के दिन इस पौधे के पास घी का दीपक जलाएं, तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप बड़े आकार का अपराजिता का पौधा लगाना चाहती हैं, तो आपको इसे घर के आंगन में लगाने की सलाह दी जाती है। मुख्य द्वार पर हमेशा छोटे आकार का पौधा ही लगाना शुभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर में लगा है अपराजिता का पौधा तो न करें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां

अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाने के फायदे

अपराजिता के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है। यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है और घर के सदस्यों के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाने में मदद करता है। अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार की खूबसूरती को बढ़ाता है और घर के बाहरी हिस्से को आकर्षक बनाता है, जिससे आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

अगर आप भी घर के मुख्य द्वार पर अपराजिता का पौधा लगाना चाहती हैं, तो आपको यहां बताए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP