क्या पंचक के आखिरी दिन में किया जा सकता है पिंडदान? पंडित जी से जानें

पंचक जिसे मृत्यु पंचक भी कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार इन 5 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। साथ ही, ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। किसी तरह के निर्माण कार्यों को भी नहीं किया जाना चाहिए। इससे आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। वहीं कई सारे लोग पिंडदान को लेकर भी संकोच में रहते हैं। इसके बारे में हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानकारी ली। क्या पंचक के आखिरी दिन में पिंडदान करना चाहिए? आर्टिकल में बताते हैं इसके बारे में उन्होंने क्या जानकारी दी।
पंचक के दिनों में क्या वर्जित होता है
जब पंचक की शुरुआत होती है, तो लोग 5 दिन के लिए अपने सभी कामों पर रोक लगा देते हैं। हर तरह के शुभ कार्य इन दिनों में रुक जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन में किसी भी घटना का नकारात्मक प्रभाव पांच गुना बढ़ जाता है। इसी वजह से अगर इन दिनों में किसी की मृत्यु होती है, तो उसे पंचक दोष कहा जाता है। इसके लिए परिवार के लोग खास तरह की पूजा करवाते हैं। इसलिए आपको कुछ भी शुभ कार्यों को इन 5 दिनों में नहीं करना चाहिए।

क्या पंचक के आखिरी दिन में कराया जा सकता है पिंडदान
पंडित जी के बताए अनुसार, पंचक के आखिरी दिन में पिंडदान नहीं करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पिंडदान, जो पितरों को श्रद्धांजलि देने का एक कर्म होता है। इसलिए पंचक के दिन इसके लिए अच्छे नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप किसी कारणवश पंचक के दौरान पिंडदान की तिथि आती है, तो ऐसे में आप पंचक के खत्म होने के एक दिन बाद कर सकते हैं। इससे आपके पितरों को शांति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या पंचक के दिनों में चढ़ाना चाहिए तुलसी को जल, पंडित जी से जानें
पंचक के दिनों में इन बातों का रखें ध्यान
- पंचक के दिनों में बाहर की सफेद चीजों का सेवन करने से बचे।
- आप कोशिश करें कि अगर आपके पास समय है, तो नई चीजों को इन दिनों में शुरू न करें।
- घर में किसी तरह की शांति पूजा न करवाएं।
- पंचक में पिंडदान या पूर्वजो से जुड़े कार्यों के लिए पंडित जी से जरूर जानकारी लें।
- पंचक के दिनों में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचे।
पंचक में होने वाले सभी कार्यों के लिए अपने पंडित जी से सही जानकारी लें। इसके बाद आप किसी भी कार्यों को करवाएं। इससे आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: पंचक में किसी का जन्म होना शुभ है या अशुभ, जानें ज्योतिष से
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
- पंचक में किन कार्यों की मनाही होती है?
- पंचक के दिनों में किभी भी शुभ कार्य की मनाही होती है।
- पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?
- पंचक में आपको पिंडदान नहीं करना चाहिए।
- पंचक में पिंडदान कब करना चाहिए?
- पंचक के खत्म होने के एक दिन बाद आपको पिंडदान करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।