Buddha Purnima 2026: आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
-1777365686303.webp)
Kab Hai Buddha Purnima 2026: हिंदू धर्म के अनुसार, हर तिथि का एक अलग महत्व होता है। इसलिए महीने में आने वाली हर तिथि का महत्व अलग होता है। ऐसे में वैशाख के महीने में आने वाली पूर्णिमा सबसे खास होती है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन का महत्व सबसे ज्यादा होता है। यह दिन सिर्फ हिंदू धर्म में ही नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी खास और पवित्र होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार कहते हैं। इस साल यह तिथि किस दिन आ रही है इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी ने जानकारी दी है। आइए आपको भी शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जानकारी विस्तार से देते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा की सही तिथि क्या है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रही है और 1 मई रात 10 बजकर 55 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में 1 मई शुक्रवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन लोग भगवान बुद्ध की पूजा करेंग और अन्य कार्यों को करेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा के लिए शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 से 04:58 तक रहेगा
- अभिजित मुहूर्त सुबह 11:52 से दोपहर 12:45 तक रहेगा
- विजय मुहूर्त दोपहर 02:31 से 03:24 तक रहेगा
- गोधूलि मुहूर्त शाम 06:55 से 07:17 तक रहेगा
- अमृत काल शाम 06:56 से 08:41 तक रहेगा
यह भी पढ़ें- Buddha Purnima Remedies 2026: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय, बदल सकती है किस्मत
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
बुद्ध पूर्णिमा सनातन धर्म और बौद्ध धर्म में पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो गौतम बुद्ध के जन्म के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसे बुद्ध जयंती भी कहते हैं। इस दिन को लोग आध्यात्मिक दृष्टि के रूप में देखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बुद्ध भगवान को वर्षों की कठिन तपस्या के बाद बोधगया में पीपल के वृक्ष के नीचे बुद्ध को सत्य का बोध हुआ था। बुद्ध के विचार पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाते हैं, जो आज के समय को लिए सबसे अच्छे होते हैं। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। इससे मन को शांति प्राप्त होती है और जीवन में परेशानियां नहीं आती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।