Buddha Purnima Daan 2026: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें इन 5 चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा के दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे भगवान विष्णु के ही अवतार के रूप में पूजा जाता है। हिंदू और बौद्ध परंपराओं में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान अत्यंत फलदायी होते हैं और ज्योतिष के कुछ उपायों को भी शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए दान-पुण्य और शुभ कार्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि लाने में मदद करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन यदि आप सच्चे मन से कुछ चीजों का दान करेंगी, तो यह कई गुना फल देता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 01 मई को मनाई जाएगी और यदि आप इस दिन कुछ चीजें दान करेंगी, तो इसके लाभ पूरे साल मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि इस दिन किन चीजों का दान आपके लिए शुभ हो सकता है।
चावल का दान

बुद्ध पूर्णिमा के दिन अन्नदान करने को सबसे बड़ा दान माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यदि आप इस दिन जरूरतमंदों को मुख्य रूप से अनाज जैसे चावल और गेहूं का दान करती हैं, तो ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह का दान करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और समृद्धि के द्वार खुलते हैं और आर्थिक लाभ भी होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों, गरीबों या साधु-संतों को भोजन कराना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। अन्न का दान करने और भोजन कराने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती ही और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
कपड़ों का दान
यदि आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करेंगी, तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। मुख्य रूप से इस दिन पीले वस्त्रों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे खुशहाली आती है। इस उपाय से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से वस्त्र दान करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। यह छोटा सा दान न केवल दूसरों की मदद करता है, बल्कि आपके जीवन में भी धन-धान्य और समृद्धि के द्वार खोलता है।
पानी से भरे घड़े का दान

अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन पानी से भरे घड़े का दान करेंगी तो यह दान अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घड़े का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न धन की कभी भी कमी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी या शरबत पिलाना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है, इसलिए इस दिन आप राहगीरों को पानी या शरबत जरूर पिलाएं। इससे मन को शांति मिलती है और पुण्य फलों की प्राप्ति भी होती है।
यह भी पढ़ें- Buddha Purnima Remedies 2026: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय, बदल सकती है किस्मत
फल और मिठाई का दान
बुद्ध पूर्णिमा के दिन यदि आप फल और मिठाई का दान करेंगी, तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दिन आप किसी जरूरतमंद बच्चे को फल का दान करें और घर की खुशहाली बनी रहे। इस तरह का दान करने से परिवार की सेहत अच्छी बनी रहती है और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
धन का दान करें

अगर आप बुद्धा पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करेंगी, तो आपके जीवन में इसके शुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है और धन के नए मार्ग खुल सकते हैं। इस तरह का दान किसी भी व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
यदि आप बुद्ध पूर्णमा के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगी तो इसके आपके जीवन में लाभ दिखाई देंगे और ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।