Buddha Purnima Remedies 2026: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय, बदल सकती है किस्मत

हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा बहुत खास मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और छोटे-छोटे ज्योतिष उपाय व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं चली आ रही हैं और मानसिक तनाव बना हुआ है, तो आप इस दिन कुछ उपायों को आजमा सकती हैं। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 01 मई 2026 को मनाई जाएगी और यदि आप विष्णु जी के पूजन के साथ कुछ आसान ज्योतिष उपायों को आजमाएंगी तो आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इन उपायों के बारे में।
पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं
बुद्ध पूर्णिमा के दिन यदि आप पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएंगी, तो आज अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है और यदि आप पीपल के पास दीपक जलाती हैं, तो इससे सभी देवताओं की कृपा एक साथ आपके ऊपर बनी रहती है। मुख्य रूप से पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और इस दिन किया गया यह उपाय बहुत कारगर होता है।
विष्णु सहस्रनाम का जाप करें

बुद्ध पूर्णिमा तिथि के दिन यदि आप विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगी, तो ये आपके लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और धन लाभ के योग बनेंगे। इस दिन आप कम से कम 11 बार विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगी तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
घर में तुलसी का पौधा लगाएं
तुलसी के पौधे को ज्योतिष और वास्तु के अनुसार अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है, इसलिए यदि आप पूर्णिमा तिथि के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएंगी तो आपके जीवन में विष्णु जी की कृपा सदैव बनी रहेगी। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप तुलसी का पौधा घर लाएं और इसे ईशान कोण दिशा में रखें, इससे समृद्धि के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ें- Buddha Purnima Vrat Katha: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगी सुख-शांति
पक्षियों को अनाज खिलाएं
यदि आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन पक्षियों को दाना देंगी और उनके लिए किसी बर्तन में जल रखेंगी तो इससे आपको लाभ मिलेंगे और यह उपाय आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करेगा। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह के समय छत या किसी खुले स्थान पर दाना डालें इससे आपको लाभ मिलेंगे और धन आगमन के योग भी बनेंगे।
सूर्य और चंद्रमा को चंदन मिश्रित जल अर्पित करें

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और यदि इस दिन आप चंदन मिश्रित जल सूर्य और चंद्रमा को अर्पित करें, जो अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। यह उपाय विशेष रूप से आपके घर की समृद्धि के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है।
अगर आप भी बुद्ध पूर्णिमा के दिन ये उपाय आजमाएंगी तो पूरे साल समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।