भाद्रपद माह में श्री कृष्ण को करें प्रसन्न, घर ले आएं इनमें से कोई 1 वस्तु

भाद्रपद माह में भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उनकी प्रिय चीजों में से कोई एक वस्तु अपने घर ला सकते हैं। इन चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और भगवान की विशेष कृपा मिलती है। 
bring these things at home to please lord krishna

भाद्रपद माह में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पूरे महीने में श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। अगर आप इस महीने में भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उनकी प्रिय चीजों में से कोई एक वस्तु अपने घर ला सकते हैं। इन चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और भगवान की विशेष कृपा मिलती है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि भाद्रपद माह में कृष्ण जी की कृपा पाने के लिए कौन सी चीजें घर लेकर आएं।

भाद्रपद माह में कौन सी चीजें घर लाना होता है शुभ?

भगवान कृष्ण को गायों से बहुत प्रेम था इसलिए उन्हें 'गोपाल' भी कहा जाता है। भाद्रपद माह में गाय और बछड़े की एक छोटी मूर्ति घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप घर के पूजा स्थान पर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। पारिवारिक शांति गर में स्थापित होती है।

bhadrapad mah mein bhagwan krishna se judi ye cheeze ghar le aaye

मोरपंख भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इसे उनका श्रृंगार माना जाता है। भाद्रपद माह में मोरपंख को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे आप अपने घर के पूजा स्थान पर या मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। माना जाता है कि मोरपंख नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है और खुशहाली लाता है।

यह भी पढ़ें:भाद्रपद माह में जलाएं इस सूखी लकड़ी का दीया, पैसों से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

तुलसी को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की प्रिय मानी जाती है। भाद्रपद माह में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। इसे घर के आंगन या बालकनी में रखें और रोजाना सुबह-शाम इसकी पूजा करें। तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

bhadrapad mah mein shri krishna se judi ye cheeze ghar le aaye

बांसुरी भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु है, जिसे वे हमेशा अपने साथ रखते थे। इसे प्रेम, सद्भाव और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। भाद्रपद माह में चांदी या लकड़ी की एक बांसुरी घर लाएं। इसे आप अपने घर के पूजा स्थान पर या तिजोरी में रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:श्री कृष्ण के प्रिय भाद्रपद माह में तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें, होगा धन लाभ

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • भाद्रपद माह में कौन से काम नहीं करने चाहिए? 

    भाद्रपद माह में तामसिक आहार नहीं लेना चाहिए और किसी जीव-जंतु को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। 
  • भाद्रपद माह में क्या दान करें?

    भाद्रपद माह में 1 मुट्ठी अनाज का दान करना शुभ माना जाता है।