Silver Chain Benefits For Kids: बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए उसके पैदा होने के समय से ही हम कई सारे तरीकों और उपायों को करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों को नकारात्मक ऊर्जा का असर सबसे पहले होता है। इसी वजह से बच्चे को कई सारे लोग काला धागा भी बांधते हैं। लेकिन आप अगर चाहती हैं कि बच्चे पर किसी तरह की कोई परेशानी न आए तो ऐसे में आप चांदी की चेन को बच्चे को जरूर पहनाएं। आर्टिकल में आपको पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने जो फायदे बताएं हैं। उसकी जानकारी हम आपको बताते हैं।
चांदनी से बनी रहती है शुभता
ऐसा कहा जाता है कि चांदी शरीर को ठंडा रखती है। साथ ही, चांदी की चेन को पहनने से आपके बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती है। इसे सोभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए आप बच्चे को चांदी की चेन गले में जरूर पहनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके बच्चे को परेशान नहीं करेगी। साथ ही, आपके बच्चे में शांति बन रहेगी।
चांदी की चेन पहनाने का ज्योतिष महत्व
पंडित जी के कहे अनुसार चांदी की चेन पहनाने से बच्चे की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनी रहती है। इसे शीतलता का भी प्रतीक माना जाता है। इससे बच्चे का मानसिक विकास अच्छा होता है। साथ ही, यह बच्चे के मन को शांत रखती है चांदी। इसलिए आप एक छोटी सी चेन अपने बच्चे के गले में जरूर डालें।
इसे भी पढ़ें: चंद्रमा की रोशनी में पानी पीने से क्या होता है? जानें ज्योतिष से
चांदी की चेन पहनने से बच्चे की बुद्धि होती है तेज
पंडित जी के बताए अनुसार, चांदी की चेन बच्चे को पहनाने से उसके दिमाग में शांति बनी रहती है। इससे बच्चे के ऊपर किसी तरह का कोई गलत प्रभाव नहीं मिलता है। इससे उसकी बुद्धि तेज होगी। इससे आपके बच्चे को आगे जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।
चांदी की चेन पहनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
चांदी की चेन बच्चे के लिए अच्छी होती है। लेकिन इसे पहनाने से पहले आपको समय और चेन कैसी होनी चाहिए इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि आपका बच्चा चेन मुंह में न लें। साथ ही, वो बच्चे को ज्यादा चुभते नहीं।
इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा क्यों पहनाया जाता है, क्या हैं इसके ज्योतिषीय कारण
पंडित जी के बताए अनुसार चेन पहनाना बच्चे के लिए अच्छा होता है। साथ ही, इससे जीवन में कई सारे बदलाव आते हैं। आप चाहें तो अपने पंडित जी से जानकारी लेकर बच्चे को चांदी की चेन पहना सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों