ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा की रोशनी का बहुत महत्व है। यह न केवल हमारे मन और भावनाओं को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे जीवन के सभी पहलुओं पर भी इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें, पूर्णिमा के दौरान जब चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी में होता है तो उस समय व्यक्ति की भावनाएं भी सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहती है और जैसे ही अमावस्या होती है तो उस दौरान व्यक्ति के मन पर भी इसका प्रभाव शुभ नहीं पड़ता है। अब ऐसे में सवाल है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की रोशनी में पानी पीने से क्या होता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष में, चंद्रमा को मन, भावनाओं और शांति का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा की रोशनी में रखा पानी चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और जब चंद्रमा की रोशनी में पानी पीते हैं तो इससे हमारा तनाव कम होता है और मन शांत होता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक विचार भी आते हैं। चंद्रमा की रोशनी में पानी पीने से व्यक्ति को कभी भी मानसिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की रोशनी में रखा हुआ पानी चंद्र दोष को दूर करने में मदद कर सकता है। ज्योतिष और आयुर्वेद दोनों में ही चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना गया है। जब कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिंता और नींद की समस्या जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - क्या बाल खोलकर नदी में स्नान करना ठीक है? जानें क्या कहता है शास्त्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की अधिष्ठात्रि देवी मां लक्ष्मी मानी जाती है और जल का संबंध भी माता लक्ष्मी से ही है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि चंद्रमा की रोशनी में अगर जल पीए तो व्यक्ति को कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं, चंद्रमा को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। चंद्रमा की रोशनी में रखा पानी इस ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है, जिससे यह पानी पीने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लाता है।
इसे जरूर पढ़ें- रात में नहाने से बदलती है किस्मत या बढ़ती हैं परेशानियां? ज्योतिषाचार्य से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- meta Ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।