Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:14 AM IST

आपके पास भी है मनी प्लांट तो उससे जरूर बांधें ये चीज, घर में रुकने लगेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस पौधे में कुछ चीज़ें बांधकर या डालकर इसके सकारात्मक प्रभावों को और भी कई अधिक गुना ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।  
Updated:- 2025-05-22, 13:11 IST
significance of tying coins with money plant

मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में एक बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है, जिसे घर में लगाने से धन और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस पौधे में कुछ चीज़ें बांधकर या डालकर इसके सकारात्मक प्रभावों को और भी कई अधिक गुना ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। इसी कड़ी में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि मनी प्लांट में पैसे बांधने से क्या होता है।

मनी प्लांट में पैसे या सिक्के बांधने के लाभ

money plant mein paise bandhne ka mahatva

धन और समृद्धि का आकर्षण: मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। जब इसमें सिक्का बांधा जाता है या इसकी मिट्टी में डाला जाता है, तो ऐसा माना जाता है कि यह धन को और अधिक तेजी से अपनी ओर खींचता है। सिक्का स्वयं धन का प्रतीक है, और मनी प्लांट के साथ इसका जुड़ाव धन के आगमन के नए रास्ते खोलने में मदद करता है।

मां लक्ष्मी की कृपा: ज्योतिष के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है। मनी प्लांट में सिक्का बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा परिवार पर बनाए रखती हैं। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट के पौधे में कपूर और लौंग बांधने के क्या लाभ हैं?

कर्ज से मुक्ति और आर्थिक समस्याएं दूर: यदि कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है या लगातार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है, तो मनी प्लांट में सिक्का बांधना लाभकारी माना जाता है। यह उपाय धन की तंगी और कर्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार: मनी प्लांट को घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला पौधा माना जाता है। जब इसमें सिक्का डाला जाता है, तो यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को और बढ़ाता है, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का माहौल अधिक शांत और प्रसन्न बनता है।

money plant mein paise bandhne ke labh

शुक्र ग्रह की मजबूती: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से भी होता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि का कारक ग्रह है। मनी प्लांट में सिक्का बांधने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सफलता, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: घर में लगे इन पौधों के अचानक सूखने का क्या मतलब है?

करियर और व्यवसाय में तरक्की: ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों की आमदनी में भी वृद्धि होती है। मनी प्लांट में सिक्का बांधने से करियर और व्यवसाय में भी तेजी से तरक्की के योग बनते हैं।

मनी प्लांट में पैसे या सिक्के कैसे बांधें?

आमतौर पर, मनी प्लांट की जड़ के पास एक या दो रुपये का सिक्का बांधा जाता है या गमले की मिट्टी में दबाया जाता है। कुछ लोग लाल धागे या कलावा से भी सिक्के को बांधते हैं, क्योंकि लाल रंग को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होने के कारण इस उपाय को करने के लिए शुभ माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
घर की किस दिशा में नहीं रखना चाहिए मनी प्लांट?
मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।