मनी प्लांट के पौधे में कपूर और लौंग बांधने के क्या लाभ हैं?

मनी प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है और इसी कारण से घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को घर में लगाने से न सिर्फ धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है बल्कि मां लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि मनी प्लांट में अलग-अलग वस्तुएं अर्पित करने से कई प्रकार के भिन्न-भिन्न लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में मनी प्लांट में अगर कपूर और लौंग बांधें जाएं तो इससे कई अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से क्या होता है।
मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से बढ़ती है धन और समृद्धि
ज्योतिष शास्त्र में मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कपूर और लौंग दोनों ही अपनी तीव्र गंध और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं। जब इन्हें मनी प्लांट में बांधा जाता है, तो ऐसा माना जाता है कि यह घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और धन के आगमन के नए रास्ते खोलता है। मनी पल्न्त में कपूर और लौंग बांधने से धन दोष दूर होने लग जाता है।
यह भी पढ़ें: घर की सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?
मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा
कपूर और लौंग की खुशबू वातावरण को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करती है। जब इन्हें मनी प्लांट के पास रखा जाता है या फिर पोटली में रखकर इसे मनी प्लांट से बांधा जाता है तो यह माना जाता है कि इससे पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होने लगता है। इससे घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहता है। पारिवारिक क्लेश दूर होता है।
मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से दूर होती है नकारात्मकता
ज्योतिष में कपूर और लौंग को नकारात्मक शक्तियों को दूर करने वाला माना जाता है। मनी प्लांट के साथ इनका संयोजन घर से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक हो सकता है। यह घर को बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाने में मदद करता है और एक सुरक्षा कवच बनाता है। इसके अलावा, मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: घर में लगे इन पौधों के अचानक सूखने का क्या मतलब है?
मनी प्लांट में कपूर और लौंग बांधने से मिलती है मानसिक शांति
कपूर की सुगंध मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करती है। लौंग अपनी उत्तेजक गुणों के लिए जानी जाती है, जो एकाग्रता और स्पष्टता को बढ़ावा दे सकती है। मनी प्लांट के पास कपूर और लौंग रखने से घर के सदस्यों को मानसिक शांति और बेहतर एकाग्रता प्राप्त हो सकती है, जिससे वे अपने कार्यों में अधिक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- मनी प्लांट को घर की किस दिशा में रखना चाहिए?
- मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।