हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को न केवल जीवनदायिनी शक्ति का स्रोत माना जाता है, बल्कि इनमें देवी-देवताओं का वास भी माना जाता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का विशेष महत्व है। पेड़-पौधों की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पेड़-पौधों की पूजा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसलिए, यह माना जाता है कि उस दिन उस देवता से संबंधित पेड़ की पूजा करनी चाहिए। अब ऐसे में मनी प्लांट के पौधे के पास किस तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, नियमित रूप से मनी प्लांट के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। वैसे तो आप किसी भी दिन मनी प्लांट के पास दीपक जला सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष दिन हैं जिन पर दीपक जलाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आपको बता दें, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, और उन्हें धन और समृद्धि का देवता भी माना जाता है। इसलिए, गुरुवार के दिन मनी प्लांट के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है, और मनी प्लांट को भी धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पास दीपक जलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट के पास घी, सरसो तेल और काले तिल के तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समृद्धि आती है। तिल का तेल शनि देव को प्रिय है, इसलिए तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष शांत होते हैं और धन लाभ होता है। आप सरसो तेल का दीपक भी जला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ के लिए आप भी आजमाएं दीपक के ये 5 उपाय, घर पर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
यह विडियो भी देखें
मनी प्लांट के पास दीपक जलाने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशएष रूप से करें। इससे
इसे जरूर पढ़ें - घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी दीया जलाने से क्या होता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।