Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

किस रंग का मनी प्लांट होता है घर के लिए शुभ?

जिस प्रकार मनी प्लांट की शुभता को पाने के लिए उसकी दिशा का ध्यान रखना आवश्यक है। ठीक उसी प्रकार से मनी प्लांट के रंग का भी बहुत महत्व माना गया है।
Updated:- 2025-01-14, 13:02 IST
Which money plant is lucky for money

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट रखना शुभ माना जाता है। हालांकि रखे गए मनी प्लांट का कितना शुभ प्रभाव पड़ता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी स्थापना वास्तु नियमों के मुताबिक की गई है या नहीं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जिस प्रकार मनी प्लांट की शुभता को पाने के लिए उसकी दिशा का ध्यान रखना आवश्यक है। ठीक उसी प्रकार से मनी प्लांट के रंग का भी बहुत महत्व माना गया है। मनी प्लांट कई रंगों का होता है ऐसे में कौन से रंग का मनी प्लांट घर के लिए शुभ है, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।

किस रंग के मनी प्लांट को घर में रखना चाहिए?

मनी प्लांट यूं तो हरे रंग का होता है, लेकिन हरे रंग में भी कई तरह के शेड्स मौजूद होते हैं और यह जरूरी नहीं कि हर रूप में हरा रंग घर में सकारात्मक प्रभाव को ही दर्शाए।

Money plant Vastu direction

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के लिए मनी प्लांट का शुभ रंग गहरा हरा होता है। गहरे हरे रंग का मनी प्लांट घर में शुभता, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होगा?

वहीं, हल्के रंग के मनी प्लांट धन हानि को दर्शाता है। इसके अलावा, अगर मनी प्लांट की पत्तियां हल्की हरि हैं और उस पर सफेद धब्बे हैं तो ऐसा मनी प्लांट भी अशुभ माना जाता है।

Can we keep money plant in north direction

गहरे हरे रंग का मनी प्लांट घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है जिससे तनाव से छुटकारा मिलता है और नजर दोष भी दूर होता है।

गहरे हरे रंग का मनी प्लांट घर में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में मौजूद धन दोष दूर होता है। घर में धन का आगमन होता है एवं सुख-समृद्धि बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं?

गहरे हरे रंग का मनी प्लांट घर में लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। इसके अलावा, मनी प्लांट को भाग्य का कारक भी माना जाता है। इसे लगाने से भाग्य का साथ मिलता है।

Which money plant is good for home

गहरे हरे रंग का मनी प्लांट घर में लगाने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और नौकरी एवं व्यापार में उन्नति होने लगती है। आय में वृद्धि के योग बनते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।